दीपिका-प्रियंका से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस, फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स का मामला

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2020 - 06:33 PM (IST)

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस है लेकिन अब इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से जल्द पूछताछ कर सकती है। खबरों की माने तो पुलिस फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में इन दो अभिनेत्रियों से पूछताछ कर सकती है। इस मामले में पुलिस दीपिका और प्रियंका के साथ-साथ करीब 175 हाई प्रोफाइल लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर सकती है।

बनाई गई एक टीम

खबरों की माने तो पुलिस पैसे देकर और फर्जी फॉलोअर्स के मामले की जांच कर रही है। इतना ही नहीं इसके लिए एक टीम भी बनाई गई है। इस टीम में मुंबई क्राइम ब्रांच और साइबर सेल के मेंबर्स होगें। इस मामले में  मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर विनय कुमार चौबे के अनुसार इस मामले में तकरीबन 54 अलग-अलग फर्म पर पुलिस की निगाहें हैं। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय कंपनी Followerskart.com पर भी पुलिस की नजर है।

एक शख्स भी हुआ गिरफ्तार

इतना ही नहीं पुलिस ने फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के मामले में अभिषेक दिनेश नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस शख्स की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस की क्रिमिनिल इंटेलिजेंस यूनिट ने की है।

शक के घेरे में 175 अकाउंट्स

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक शक के घेरे में 175 अकाउंट्स है। जिनमें कई बॉलीवुड स्टार्स, खिलाड़ी शामिल हैं। दीपिका और प्रियंका से पुलिस इस वजह से पूछताछ करेगी क्योंकि उनके सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal