बढ़ीं कंगना और रंगोली की मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने बहनों को फिर भेजा नोटिस

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 05:59 PM (IST)

कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। मुद्दा चाहे बॉलीवुड ड्रग्स पार्टी का हो या फिर किसी धर्म का हो कंगना कभी भी अपना पक्ष रखने से पीछे नहीं हटती है और इसी वजह से उन पर कईं केस भी होते रहते हैं। वहीं एक बार फिर क्वीन कंगना और उनकी बहन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

दरअसल बांद्रा पुलिस ने कंगना और रंगोली के खिलाफ धार्मिक समुदायों को चोट पहुंचाने और उनमें लड़ाई को बढ़ावा देने के मामले में  केस दर्ज किया गया था। दोनों बहनों के खिलाफ 17 अक्टूबर को एफआईआर भी दर्ज की गई थी। वहीं अब मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन को एक बार फिर से नोटिस भेज कर उन्हें 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है। 

आपको बता दें कि कंगना और उनकी बहन पर सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिन्दु-मुसलमान में बांटने का आरोप है। इसके तहत दोनों बहनों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। 

इसके पहले भी कंगना और उनकी बहन रंगोली को 26 और 27 अक्टूबर को समन भेजा गया। लेकिन भाई की शादी के कारण एक्ट्रेस ने मना कर दिया था। इसी वजह से अब बांद्रा पुलिस ने दोबारा नोटिस भेजा है और उन्हें 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है। 

Content Writer

Janvi Bithal