हिमाचल प्रदेश को खूबसूरती में मात देता है Mumbai का ये Hill Station, ना छोड़े घूमने का मौका

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 03:05 PM (IST)

वैसे तो मुंबई का नाम सुनते है वहां के खूबसूरत बीच को नजारा जहन में आता है। लेकिन क्या आपको पता है यहां पर खूबसूरत हिल स्टेशन भी है जहां पर अकसर मुंबईकर अपना दिमाग शांत करने आते हैं। जी हां, सुनकर शायद आपको हैरानी हो, पर मुंबई के लोगों को हिमाचल प्रदेश आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मुंबई से महज 83 किलोमीटर की दूरी पर हिल स्टेशन है जो बेहद ही खूबसूरत है। हम बात कर रहे हैं लोनावला की। आइए आपको बताते हैं यहां पर आप क्या- क्या एक्सप्लोर कर सकते हैं...

महाराष्ट्र पश्चिम भारत का राज्य है और लोनावला को पश्चिम भारत में झीलों की नगरी कहा जाता है। यहां प्रकृति ने कई खूबसूरत झीलों का तोहफा दिया है। लेकिन कुछ झीलों का निर्माण मानवों ने किया है, जिससे बिजली का भी उत्पादन होता है।

इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

यहां घूमने के लिए समय बिताने के लिए कई पिकनिक स्पॉट और खूबसूरत लोकेशंस हैं। इसके साथ ही यहां पर फेमस वाल्वन डैम हैं, जो झील पर बना हुआ है। लोनवला में मार्केट में आप शॉपिंग का भी मजा उठा सकते हैं। वहीं लोनावला से करीब 6 किलोमीटर दूर एक और प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पेस है, जिसका नाम है बुशी डैम। यहां के नजारे देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यहां पर आप Bungee Jumping का भी मजा  ले सकते हैं।

किलों की सैर

खूूूबसूरत प्राकृतिक नजारे और डैम ही नहीं आप लोनावला में सुंदर गढ़ भी घूम सकते हैं। यहां के लिए आपको यहां के सभ्य और भव्य इतिहास की झलक दिखाएंगे। इनमें तिकोना किला, लौहगढ़ फोर्ट और तुंग किला बेहद खूबसूरत और प्रसिद्ध हैं।

कैसे पहुंचे लोनावला

हवाईजहाज से

पुणे हवाई अड्डा लोनावाला का निकटतम हवाई अड्डा है। हवाई अड्डा लोनानाला से लगभग 64 किमी दूर है। कोई भी व्यक्ति हवाई अड्डे से अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए हमेशा टैक्सी का विकल्प चुन सकता है।

ट्रेन से

लोनावला का अपना एक रेलवे स्टेशन है जो मुंबई और पुणे से जुड़ा हुआ है। मुंबई और पुणे रेलवे स्टेशनों के साथ जुड़ने से लोनावला तक ट्रेन से पहुंचना आसान हो जाता है।

सड़क द्वारा

अच्छी तरह से निर्मित सड़कों के कारण लोनावला तक ड्राइव आसान है।  मुंबई पुणे राजमार्ग से लोनावाला ड्राइव कर सकते हैं या फिर बस का विकल्प चुन सकता है।

 

Content Editor

Charanjeet Kaur