चेहरे पर नेचुरल ग्लो जगाएगा मुलेठी का फेसपैक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 07:01 PM (IST)

हमारी स्किन के रोमछिद्र में अधिक मात्रा में तेल जमा होने से मुंहासे निकलने लगते हैं। ऐसे में चेहरा अपना नेचुरल ग्लो खोकर बेजान और बुरा लगता है। यह पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने के साथ असहनीय दर्द का भी अहसास करवाता है। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान है तो आप अपने किचन में पड़ी चीजों को इस्तेमाल कर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैँ। इसके लिए मुलेठी से फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगाने से आपको जल्द ही अपनी स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। तो चलिए जानते है मुलेठी से फेसपैक तैयार करने का तरीका...

सामग्री

मुलेठी पाउडर- 2 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
चावल का पानी या ताजा पानी- आवश्यकतानुसार

विधि

- सबसे पहले एक कटोरी में तीनों चीजों को डालकर मिक्स कर स्मूद सा पेस्ट बनाएं।
- चेहरे को ताजे पानी या रोज वॉटर के साथ साफ करें।
- अब तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
- इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें।
- बाद में चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
- अब एक तौलिए की मदद से चेहरे को साफ कर मॉइस्चराइजर लगाएं।

कितनी बार लगाएं?

अच्छा और जल्दी रिजल्ट पाने के लिए हफ्ते में 2- 3 बार इस फेसपैक को जरूर लगाएं। आप चाहें तो इसे अपनी बॉडी पर भी लगा कर सनटैन की समस्या से निजात पा सकते हैं।

मुलेठी फेसपैक लगाने के फायदे

मुलेठी में विटामिन, मिनरल्स, एंटी- ऑक्सीडेंट गुण उचित मात्रा में पाएं जाते है। यह त्वचा को गहराई से पोषण देने के साथ उसे कोमलता से साफ करती है। ऐसे मेंस्किन पर जमा गंदगी गहराई से साफ हो चेहरा पर नेचुरली ग्लो आता है। यह फेसपैक स्किन पोर्स को साफ करने के साथ सनटैन से झुलसी स्किन को भी सही करने में मदद मिलती है। हफ्ते में 3 तीन दिन इस फएसपैक को लगाने से चेहरे पर पड़े पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियां व झुर्रियां दूर हो स्किव जवां नजर आती है।  

Content Writer

neetu