मुकेश खन्ना के निशाने पर आई सोनाक्षी सिन्हा, कहा, ''रामायण ऐसों के लिए ही पुनर्प्रसारित''

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 09:47 AM (IST)

कोरोनावायरस के लॉकडाउन ने बॉलीवुड की शूटिंग तक को लॉक कर दिया गया है ऐेसे में अब लोगों के मनोरंजन के लिए पुराने शो शुरू किए गए है। अब रामायण को भले ही आम लोग बड़े चाव से देख रहे हो लेकिन ये रामायण का  पुनप्रसारण सोनाक्षी के लिए अच्छा नही ,जी हां... रामायण के पुनप्रसारण के चलते एक एक्टर ने सोनाक्षी पर अच्छा कटाक्ष लगाया है।


वो एक्टर कोई और नही बल्कि मुकेश खन्ना है, मुकेश कहते है कि, ' मुझे लगता है कि  पुनप्रसारण कई लोगों के लिए उपयोगी होगा जिन्होंने पहले शो नही देखा था इससे सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को भी मदद मिलेगी जिन्हें हमारे पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नही है। उनके जैसे लोग नही जानते कि हनुमान ने किसे संजीवनी दी थी एक वीडियो है जो वायरल हो रहा है जहां कुछ लड़कों से पूछा गया कि कंस किसके मामा थे औप ने जवाब देने से डर गए कुछ ने कहा कि दुर्योधन, दूसरों ने कुछ और कहा। उन्हें पौराणिक कथाओं के बारे नें पता नही है। '

अब मुकेश सोनाक्षी पर तंज क्यों कस रहे है ये सब जानते है क्योंकि एक बार जब एक शॉ में सोनाक्षी ये बताने में विफल रही कि हनुमान जी किस के लिए संजीवनी लाए थे तभी से वे लोगों के निशाने पर रह रही है।

Content Writer

Vandana