मुकेश खन्ना के निशाने पर कपिल का शो! बोले- अर्चना का काम है बस हा हा हा करना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 04:15 PM (IST)

'द कपिल शर्मा शो' लोगों का सबसे फेवरेट शो है। इसे देखने के लिए लोग हर वीकेंड का इंतजार करते हैं। शो से जुड़ा हर एक करेक्टर लोगों को बहुत पसंद हैं। हाल ही में कपिल के शो में बी. आर. चोपड़ा के शो ‘महाभारत’ की स्टार कास्ट आई थी लेकिन फैंस के मन में एक ही सवाल था कि आखिर इस स्पेशल एपिसोड में भीष्मपितामह यानि मुकेश खन्ना क्यों कहीं नजर नहीं आए। हालांकि लोगों ने इस पर अलग-अलग क्यास भी लगाने शुरू कर दिए थे। 

अब इन सभी खबरों के बीच मुकेश खन्ना ने लोगों को इस शो में ना आने का कारण बताया। दरअसल उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने न आने का कारण तो बताया ही है साथ ही कपिल के शो पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

तो चलिए पहले आपको दिखाते हैं मुकेश खन्ना की वो पोस्ट। इसमें वो लिखते हैं,' ये प्रश्न वायरल हो चुका है की महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं ? कोई कहता है उनको इन्वाइट नहीं किया गया। कोई कहता है उन्होंने ख़ुद मना किया। ये सच है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है। ये सच है कि इन्वाइट ना करने का सवाल ही नहीं उठता। ये भी सच है की मैंने ख़ुद मना कर दिया था।'

इतना ही नहीं मुकेश खन्ना ने तो कपिल के शो को वाहियात बताते हुए लिखा,' अब ये भी सच है कि लोग मुझसे पूछेंगे कि कपिल शर्मा जैसे बड़े शो को कोई भला मना कैसे कर सकता है। बड़े से बड़ा एक्टर वहां जाता है और जाते भी होंगे। लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा ! यही प्रश्न गूफ़ी ने भी मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वो लोग हमें इन्वाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊँगा। इसका कारण ये कि भले ही कपिल शो पूरे देश में पॉप्युलर है। लेकिन मुझे इससे ज़्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ये प्रश्न वाइरल हो चुका है की महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं ? कोई कहता है उनको इन्वाइट नहीं किया गया। कोई कहता है उन्होंने ख़ुद मना किया। ये सच है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है। ये सच है कि इन्वाइट ना करने का सवाल ही नहीं उठता।ये भी सच है की मैंने ख़ुद मनाकर दिया था। अब ये भी सच है कि लोग मुझसे पूछेंगे कि कपिल शर्मा जैसे बड़े शो को कोई मना कैसे कर सकता है। बड़े से बड़ा ऐक्टर जाता है।जाते होंगे लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा ! यही प्रश्न गूफ़ी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वो लोग हमें इन्वाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊँगा।कारण ये कि भले ही कपिल शो पूरे देश में पॉप्युलर है।परंतु मुझे इससे ज़्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर, अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है। जिसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनता है।घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हँसते हैं। इस शो में लोग क्यों हैं हैं करके हँसते हैं मुझे आज तक समझ नहीं आया।एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हँसना।हँसी ना भी आए तो भी हँसना।इसके उन्हें पैसे मिलते हैं।पहले इस काम के लिए सिद्ध भाई बैठते थे।अब अर्चना बहन बैठती है। काम? सिर्फ़ हा हा हा करना !!! एक उदाहरण दूँगा। आप समझ जाएँगे कि कोमेडी का स्तर कितना घटिया है इस शो में। आप सबने देखा होगा।इसके पहले का रामायण शो।कपिल अरुण गोविल को पूछता है। आप बीच पर नहा रहे हों। भीड़ में से एक बंदाँ चिल्ला कर बोलता है.. अरे देखो देखो राम जी भी VIP underwear पहनते हैं ! आप क्या कहेंगे ? मैंने सिर्फ़ प्रोमो देखा। उसमें अरुण गोविल जो श्री राम जी की इमिज लेकर घूमते है, सिर्फ़ मुस्कुरा दिए।जिसको दुनिया राम के रूप में देखती है उससे आप ये घटिया प्रश्न पूछ कैसे सकते हैं ! नहीं मालूम अरुण ने जवाब में क्या कहा।मैं होता तो कपिल का मुँह बंद करा देता।इसी लिए मैं नहीं गया। https://youtu.be/M1HugyoQwKA

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on Oct 3, 2020 at 10:14pm PDT

मुकेश खन्ना का गुस्सा यहीं नहीं रूका बल्कि उन्होंने तो शो की होस्ट यानि अर्चना पूरण सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा ,' ये शो  फूहड़ता से भरा हुआ है इसमें डबल मीनिंग है। जिसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करते हैं और लोग अपना पेट पकड़ कर हंसते हैं। इस शो में लोग क्यों हंसते हैं यह मुझे आज तक समझ नहीं आया है। एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हँसना । हँसी ना भी आए तो भी हँसना। इसके उन्हें पैसे मिलते हैं। पहले इस काम के लिए सिद्ध भाई बैठते थे। अब अर्चना बहन बैठती है। काम? सिर्फ़ हा हा हा करना !!!'

अपनी पोस्ट में आगे मुकेश खन्ना ने रामायण के शो का उदाहरण देते हुए लिखा,' आप सबने देखा होगा। इसके पहले का रामायण शो। कपिल अरुण गोविल को पूछता है। आप बीच पर नहा रहे हों। भीड़ में से एक बंदाँ चिल्ला कर बोलता है.. अरे देखो देखो राम जी भी VIP underwear पहनते हैं ! आप क्या कहेंगे ? अरुण गोविल जो श्री राम जी की इमिज लेकर घूमते हैं। नहीं मालूम अरुण ने जवाब में क्या कहा। मैं होता तो कपिल का मुँह बंद करा देता। इसी लिए मैं नहीं गया।'

मुकेश खन्ना की इन बातों पर आप की क्या है राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें। 

Content Writer

Janvi Bithal