अडानी से आगे निकले अंबानी, मुकेश के पास है रूस के 4 सबसे अमीर लोगों जितनी प्रॉपर्टी

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 01:44 PM (IST)

दुनिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मुकेश अंबानी के लग्जरी बंगले 'एंटीलिया', महंगी कारें और शाही ठाठ-बाठ से हर कोई वाकिफ है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश के पास रूस के अमीर व्यक्तियों से भी अधिक संपत्ति है?

इतनी संपत्ति के मालिक हैं अंबानी

दरअसल, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की वर्तमान में कुल संपत्ति 89.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो रूस के 4 सबसे अमीर अरबपतियों के लगभग बराबर है। अंबानी इस समय सबसे अमीर एशियाई ही नहीं है बल्कि वह दुनिया के सबसे बड़े तेल शोधन परिसर के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज को कंट्रोल भी करते हैं। इसके अलावा उनके अन्य बिजनेस में पूरे भारत में एक 4G वायरलेस नेटवर्क भी शामिल है।

 

यह हैं रूस के सबसे अमीर शख्स

वहीं, रूस के सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो उनमें सबसे पहला स्थान व्लादिमीर पोटानिन का है, जिनकी कुल संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है।

 

बता दें कि वह कमोडिटी सेक्टर का बिजनेस करते हैं। उन्होंने सन् 1990 के दशक में माइनिंग और स्मेल्टिंग फर्म नोरिल्स्क निकेल में हिस्सेदारी ली थी। इसके अलावा उनके पास उनकी फार्मा कंपनी पेट्रोवैक्स फार्म और सोची के पास स्की रिसॉर्ट रोजा खुटोर में भी हिस्सेदारी है।

ये है रूस के सबसे अमीर व्यक्ति

. रूस के अन्य सबसे अमीर व्यक्ति में लियोनिद मिखेलसन (Leonid Mikhelson) का नाम भी शामिल है, जो  प्राकृतिक गैस फर्म नोवाटेक (Novatek) के संस्थापक है। इनकी कुल संपत्ति 21.6 अरब डॉलर है।
. इस लिस्ट में सेवेरस्टल (Severstal) के पूर्व सीईओ एलेक्सी मोर्दशोव (Alexey Mordashov) भी हैं, जिनकी कुल संपत्ति क्रमश: 21.2 अरब डॉलर है।
. सबसे अमीर रूसियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर NLMK समूह के अध्यक्ष व्लादिमीर लिसिन हैं, जिनकी संपत्ति 21.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।
. इस लिस्ट में Andrey Melnichenko का नाम भी है, जिनकी संपत्ति 20.5 अरब डॉलर हैं।

इतनी है गौतम अडानी की दौलत

गौरतलब है कि अडानी समूह के समूह अध्यक्ष, साथी देशवासी गौतम अडानी को पछाड़कर हुए अंबानी ने हाल ही में सबसे अमीर एशियाई टैग हासिल किया। अदानी बंदरगाहों और एयरोस्पेस से लेकर थर्मल एनर्जी व कोयले तक की कंपनियों को को देखते हैं। उनकी कुल संपत्ति 86.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, अंबानी को 89.9 बिलियन अमरीकी डालर की कुल संपत्ति के साथ विश्व स्तर पर 10 वें स्थान पर रखा गया है। वहीं, अदानी एक स्थान नीचे यानि 11 वें स्थान पर है।

Content Writer

Anjali Rajput