घर पर बनाएं मग केक (pics)

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 11:26 AM (IST)

त्योहारों के इस सीजन में सभी मीठा खाना पसंद करते है। क्यो न अगर मीठे में घर पर केक बनाया जाएं तो त्योहारों का सीजन और भी मजेदार हो जाता है। वैसे भी केक बच्चों की पहली पसंद होता है। आज हम आपको मग केक बनाने के बारे में बताएंगे, जिसको आप बड़ी ही आसानी से घर पर तैयार कर सकते है। 

 


सामग्री

- 2 टेबलस्पून सेल्फ रेज़िंग फ्लोर
- 2 टेबलस्पून कोको पाउडर
- 2 टेबलस्पून ब्राउन शुगर
- 1 अंडे का घोल
- 2 टेबलस्पून चॉकलेट हेज़लनट स्प्रेड
- 2 टेबलस्पून दूध
- 1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- 1 टेबलस्पून तेल
- 1 टीस्पून वेनीला एसेंस

 


गार्निशिंग के लिए

- फेंटी हुई क्रीम
- स्प्रिकल्स
- चॉकलेट शेविंग्स

 


विधि

1. बाउल में सारी सामग्री को मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें।

2. अब इस  मिश्रण को चिकनाई लगे माइक्रोसेफ मग में डालकर 1 मिनट तक माइक्रोवेव में बेक करें।

3. माइक्रोवेव से निकालकर फेंटी हुई क्रीम, स्प्रिकल्स और चॉकलेट शेविंग्स से गार्निश करके सर्व करें।
 

Punjab Kesari