एमएस धोनी की दरियादिली, इकनॉमी क्लास के पैसेंजर को दी अपनी सीट

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 01:49 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस खबर से उनके फैंस को काफी दुखा पहुंचा है। धोनी एक बेहतरीन कप्तान के साथ-साथ अपनी नेक दिल और सादगी के लिए भी पहचाने जाते हैं। बीते दिनों महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा किया कि उन्होंने अपने सभी फैंस का दिल जीत लिया। टीम के साथ यूएई जा रहे धोनी ने अपनी बिजनेस क्लास की सीट किसी दूसरे यात्री को दे दी और खुद इकोनाॅमी क्लास में बैठ गए।  

इकनॉमी क्लास के पैसेंजर को दी सीट 

इस बात की जानकारी उसी यात्री ने दी जिसे धोनी ने अपनी सीट दी थी। दरअसल, धोनी अपनी टीम के साथ यूएई में 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए जा रहे थे। इस दौरान धोनी ने अपनी सीट इकनॉमी क्लास के जॉर्ज जाॅन नाम के पैसेंजर को दे दी। इकनॉमी क्लास में बैठे पैसेंजर को अपनी लंबी टांगों की वजह से बैठने में काफी दिक्कत आ रही थी। इसका एक वीडियो जॉर्ज ने ट्विटर पर भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। 

 

वीडियो शेयर करते हुए जार्ज ने कैप्शन में लिखा, 'जब वह शख्स जिसने क्रिकेट में सब देखा है, सब हासिल किया है, वो आपको बताता है कि आपके पैर बहुत लंबे हैं, मेरी सीट पर बैठो, मैं इकोनाॅमी सीट पर बैठ जाऊंगा। कप्तान मुझे हैरान करने में कभी विफल नहीं होते।' शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी इकनॉमी क्लास की सीट में बैठे हुए हैं और सुरेश रैना संग से बातचीत कर रहे हैं।

Content Writer

Bhawna sharma