''माही'' ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, फैंस हुए भावुक

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 12:03 PM (IST)

बीते दिन क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई। 15 अगस्त यानि कल फैंस के चहेते क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। इस खबर के बाद जहां धोनी के दोस्त भावुक हुए वहीं फैंस की भी आंखे नम थी। 

इंस्टाग्राम पर दी इसकी जानकारी 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Aug 15, 2020 at 7:01am PDT

वहीं आपको बता दें कि इसकी जानकारी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर दी जिसके बाद हर तरफ यह खबर फैल गई और माही का हर एक फैन भावुक हो गया। इतना ही नहीं धोनी के बाद क्रिकेट फैंस को एक और झटका लगा जब सुरेश रैना ने भी संन्यास का ऐलान किया। 

साक्षी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

You should be proud of what you have achieved. Congratulations on giving your best to the game. I am proud of your accomplishments and the person you are! I am sure you must have held those tears to say goodbye to your passion. Wishing you health, happiness and wonderful things ahead! #thankyoumsd #proud “People will forget what you said, people will forget what you did, but people will never forget how you made them feel.” — Maya Angelou

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on Aug 15, 2020 at 10:51am PDT

वहीं धोनी के संन्यास के बाद उनकी पत्नी ने भी इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा। दरअसल साक्षी ने धोनी की एक फोटो शेयर की और इस फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा, '  आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और बतौर इंसान आप पर गर्व है। 

सोशल मीडिया पर फैंस हुए भावुक

वहीं माही के इस फैसले के बाद उनके फैंस भी बहुत भावुक हुए और उन्होंने एम एस धोनी के लिए कईं ट्वीट भी किए। 

 

 

 

Content Writer

Janvi Bithal