अबू जानी- संदीप के Fashion Show में दुल्हन बनकर रैंप पर उतरी मृणाल ठाकुर, सिद्धांत के साथ लगाए ठुमके

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 12:20 PM (IST)

डिजाइनर्स अबू जानी और संदीप खोसला को भला कौन नहीं जानता। फैशन की दुनिया की जानी मानी जोड़ी ने 12 फरवरी, 2023 को कैंसर पेशेंट्स एंड एसोसिएश के लिए फैशन शो का आयोजन किया। इस फैशन शो की जान रहे मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Caring With Style (@caringwithstyle)


इस शो का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों की कमी के कारण कोई भी कैंसर रोगी इलाज से वंचित न रहे और इसके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्थन की आवश्यकता है। अबू जानी और संदीप खोसला ने इस दौरान अपने लेबल ASAL और MARD को शोकेस किया।


इस फैशन शोकेस में बॉलीवुड की जानी- मानी सुपरस्टार मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मशहूर डिजाइनर जोड़ी के लिए प्रेरणा बने।  शो स्टॉपर   मृणाल ठाकुर दुल्हन के अवतार में स्टेज पर उतरी। 


सिर में दुपट्टा, माथे में मांग टीका और खूबसूरत नेकलस मृणाल की खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा था। लाइट कलर के लहंगे में उनका ओवरऑल लुक  बेहद गॉर्जियस लग रहा था। 

रैंप पर मृणाल की अदाएं देखने लायक थी। उनका साथ देने स्टेज पर उतरे सिद्धांत चतुर्वेदी भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। वाइट कुर्ते पजामे के साथ लाइट कलर की जैकेट उनके लुक को राॅयल बना रही थी।


दोनाें ने एक साथ खूब पोज दिया। इतना ही नहीं शो में मृणाल और सिद्धांत ने स्टेज पर डिजाइनर जोड़ी के साथ डांस भी किया। इस शो का हिस्सा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।  

उनसे पहले भी कई बड़े सेलेब्स अबू जानी और संदीप खोसला पर भरोसा जता चुके हैं। याद हो कि  सोनम कपूर का मेहंदी आउटफिट इस  डिजाइनर जोड़ी ने ही तैयार किया था। डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

Content Writer

vasudha