पंजाबी सिंगर गुरु के साथ रैंप पर उतरी उर्वशी रौतेला

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 05:55 PM (IST)

मुंबई में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2018 का आयोजन किया गया। यह फैशन शो 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। शो के पहले दिन कई फैशन डिजाइनर्स ने अपनी कलैक्शन पेश की। रैंप पर कई बॉलीवुड दीवाज ने जलवे बिखेरें। 

ब्राइडल और वेस्टर्न लुक में रैंप पर उतरी उर्वशी 
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने दो डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक की। लेबल ज़ारफ लाइफस्टाइल(Zarf Lifestyle) के लिए उर्वशी ने रेड ब्राइडल लुक में वॉक की।

ब्राइडल आउटफिट के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी वियर की थी।

निवेदिता साबू कॉटर के लिए उर्वशी पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ रैंप पर उतरी। इस दौरान उर्वशी ने वन-शोल्डर गाउन वियर किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

वहीं, गुरु रंधावा इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में दिखें। 

ट्रेडीशनल लुक में रिया चक्रवर्ती

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने आर.आर.आर स्टूडियो की कलैक्शन ’Sheesh Mahal’ को प्रीसेंट किया।

इस दौरान रिया ने ट्रेडीशनल आउटफिट वियर किया था, जिसके साथ उनकी ज्वैलरी बेहद खूबसूरत थी। 

क्रीम गाउन में मौनी रॉय

डिजाइनर स्वप्निल शिंदे की कलैक्शन की शोस्टॉपर बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय रहीं। मौनी ने क्रीम ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर रैंप वॉक की। गाउन के साथ उन्होंने कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं की। 

वेस्टर्न लुक में क्रिस्टल डिसूजा

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा लेबल Shazzle के लिए रैंप पर उतरी। इस दौरान उन्होंने वी-डीप नेक गाउन वियर किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

 

Content Writer

Priya dhir