व्हाइट अनारकली सूट में स्टनिंग दिखी मौनी रॉय, फैंस बोले- लग रही हो चांद का टुकड़ा

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 01:04 PM (IST)

मौनी रॉय अपना जादू टीवी जगत पर भिखेर कर फिल्म इंडस्ट्री में फैला रही है। उनका नृत्य और उनकी अदा बड़े परदे पर भी कमाल मचा रहीं है। हाल ही में  अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने ही वाली है। साथ ही में उनकी एक फिल्म राजकुमार राव के साथ भी आने वाली है। मगर मौनी का अंदाज उनके फैंस को यूंही घायल कर देता है। हाल ही में मौनी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसने सोशल दुनिया में तहलका मचा दिया है। चलिए आपको भी इस तस्वीर की एक झलक दिखाते है।

वह इस लिबाज में बहुत खूबसूरत लग रही थी। यहाँ तक कि उनके फैंस बोले कि वो चांद का टुकड़ा लग रही थी। उनकी ड्रेस की सादगी ने सबका दिल जीत लिया है। मौनी ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और उनके साथ उनकी दोस्त एकता कपूर भी शामिल थी।

उन्होंने व्हाइट अनारकली पहना है जिसपर गोल्डन कारीगरी की गई है। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हाफ बन किया है। उनके बड़े गोल्डन झुमके उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहें है।

उनका बोल्ड आईज मेकअप उनके चेहरे पर चार चाँद लगा रहा है। उनका व्हाइट दुपट्टा उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा है।

Content Writer

shipra rana