व्हाइट कलर की शौकीन है तो मौनी रॉय के इस लुक को कॉपी करना ना भूलें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 11:23 AM (IST)

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॅाय सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय आए दिन अपनी खूबसूरत ड्रेस की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिससे लड़कियां इंस्परेशन भी लेती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्हाइट कुर्ती की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

उन्होंने ट्रांसपेरेट एम्ब्रायडरी वर्क कुर्ती के साथ के साथ सफेद प्लाजो वियर किया है। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर का दुप्पटा भी लिया है, जिसपर एम्ब्रायडरी वर्क किया गया है।

कुर्ती के साथ उन्होंने सिल्वर झुमकी पहनकर अपने लुक को सिंपल रखा है, जो उन्हें क्लासी दिखा रहा है।

मेकअप की बात करें तो मोनी ने अपनी इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप किया है। वहीं इसके साथ उन्होंने मैचिंग फुटवियर भी पहनी है।

Content Writer

Anjali Rajput