नथ,  माथापट्टी, चूड़ियां...मौनी की खूबसूरती में सोलह श्रृंगार ने लगाए चार चांद, चुनरी में लिखा था कुछ खास

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 10:46 AM (IST)

अभिनेत्री मौनी रॉय हमेशा हमेशा के लिए  दुबई के उद्योगपति सूरज नंबियार की बन गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बार सूरज के साथ शादी की। पहली बार मलयाली परंपरा और दूसरी बार बंगाली रीति रिवाज से दोनों ने विवाह किया। 


सभी की चहेती मौनी को दुल्हन के रूप में देखने के लिए लोग बेताब थे। जैसे ही एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई फैंस बस उन्हे निहारते ही रह गए। साउथ इंडियन परंपरा से की गई शादी के लिए मौनी ने लाल पल्लू और बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी चुनी। 


अपने इस लुक को उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी व फूलों से बने बालों की एक्सेसरीज से कंप्लीट किया। साड़ी के साथ उन्हाेंने रेड ब्लाउज पेयर किया था। वहीं उनके दूल्हे की बात करें तो वह येलो कुर्ते के साथ व्हाइट धोती में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

बंगाली विधि-विधान से हुई शादी के लिए मौनी ने बेहद खूबसूरत लाल लहंगे को चुना। कैटरीना और पत्रलेखा की तरह वह भी अपने आउटफिट को स्पेशल बनाने में पीछे नहीं रही। उनके दुपट्टे पर एक खास मैसेज लिखा हुआ था। 


इस लहंगे के साथ उन्होंने दो ऑरेंगेंजा दुपट्टे कैरी किए थे।  हैंडमेड दुपट्टे के किनारे पर  आयुशमति भव: लिखा हुआ था। जिसका मतलब  दीर्घायु होना होता है। 

ट्रडिशनल ज्वैलरी की बात करें तो मौनी  की अनकट डाइमंड और एमरल्ड ज्वैलरी ग्रीन और गोल्डन शेड में थी। 


 नाक में पतली नथ,  भारी माथापट्टी, कुंदन की चूड़ियां उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थी।  मौनी प्रोपर बंगाली ब्राइड की तरह हाथों में पान के पत्ते लिए चेहरा ढक कर मंडप में पहुंची थी। 


 

Content Writer

vasudha