Birthday Special:गाउन और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज की शौकीन है मौनी (See Pics)

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 10:31 AM (IST)

आज मौनी रॉय अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं है। अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' के लिए मौनी रॉय आजकल सुर्खियों में है। इस फिल्म में राजकुमार राव, बोमन ईरानी, गजराज राव, अमायरा दस्तूर, और सुमित व्यास को मुख्य किरदारों में देखा गया है। इस फिल्म के ट्रेलर ने तो तहलका मचा दिया है। मगर मौनी रॉय इस फिल्म के प्रमोशन से अब तक सिर्फ खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेसेज ही में नजर आई है। उनके ड्रेसिंग स्टाइल से सभी इम्प्रेस है मगर इस बार तो वो अपने लुक्स से बहुत ज्यादा सराहना बटोर रहीं है। मगर उनके यहीं लुक नहीं IIFA 2019 अवार्ड्स का लुक भी काफी चर्चित रहा है। उनके गाउन और इंडो-वेस्टर्न की चर्चा हर जगह है। काफी दिनों से उनके ट्रेडिशनल लुक्स के बारें में काफी बातें हो रहीं है। फैंस उनके स्टाइल से बहुत ही इम्प्रेस है। चलिए आपको उनके बेस्ट लुक्स की एक झलक दिखातें है। 


मौनी ने यह सी-ग्रीन रफल गाउन पहना है। यह ऑफ-शोल्डर गाउन की खासियत यह है कि इसका लाइट कलर भी काफी चमक रहा है। उनका मैस्सी बन इस लुक पर काफी सूट कर रहा है। 

यह पिंक सिल्की साड़ी के साथ ब्लैक बोल्ड लाइन्स वाला ब्लाउज मौनी पर बहुत सेक्सी लग रहा है। एक बात तो माननी पड़ेगी मौनी ट्रेडिशनल के साथ-साथ सेक्सी भी लग ही जाती है।

यह बैकलेस शिमरी टाइप येलो गाउन और मौनी का सीधे बालों का स्टाइल उन्हें और भी खूबसूरत दिखा रहा है।

इस व्हाइट साड़ी में मौनी चांदनी गाने की याद दिला रही है। यह साड़ी बहुत सिंपल है मगर शिमरी बॉर्डर इस साड़ी की खूबसूरती बढ़ा रहा है। उनका बन हेयरस्टाइल इस लुक के लिए परफेक्ट है।

मौनी ने ब्राउन और ब्लैक का कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना। उनकी ब्लैक चोली जिसपर शीशे की कारीगरी की गई थी। उनका लहंगा ब्राउन था जिसके बॉर्डर पर शीशे लगे हुए थे ,उनके ब्राउन पतले से दुपट्टे पर भी ऐसा ही काम किया हुआ था। मगर सबसे अट्रैक्टिव उनका चोकर नेकलेस था। जिसमें रेड रूबी लटक रहीं थी। उनका लुक पूरा भारतीय तब तक नहीं था जब तक उन्होंने काली बिंदी नहीं लगाई थी। 

रोज पिंक गाउन में मौनी बेहद खूबसूरत दिख रही है। ऐसा हेयरस्टाइल आप भी इस ड्रेस के साथ कर सकती है। 

इस ग्राउन में मौनी बहुत क्लासी लग रही है। 

पेस्टल पिंक के लॉन्ग कुर्ते में हर कोई ट्रेडिशनल और मॉडर्न एक साथ लग सकता है।

रोज गोल्ड गाउन इंडोवेस्टर्न लुक दे रहा है। 

Content Writer

shipra rana