इस हादसे की वजह से नाराज है मौनी, फैंस ने भी किया सपोर्ट

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 11:02 AM (IST)

अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' के लिए मौनी रॉय आजकल सुर्खियों में है। इस फिल्म में राजकुमार राव, बोमन ईरानी, गजराज राव, अमायरा दस्तूर, और सुमित व्यास को मुख्य किरदारों में देखा गया है। इस फिल्म के ट्रेलर ने तो तहलका मचा दिया है। फैंस इस फिल्म का तहे दिल से इंतजार कर रहें है। मगर सिर्फ ट्रेलर ही नहीं एक हादसे ने भी मौनी और उनके फैंस को चौंका दिया है। यह घटना कोई नॉर्मल बात नहीं है। मौनी के साथ-साथ मुंबई के और लोग भी इस हादसे को ले कर मुंबई सरकार से ख़फ़ा है। चलिए आपको पूरी खबर के बारें में बताते है। 

बात यह हुई थी कि जूहु सिग्नल पर एक बड़ा पत्थर 11वें माले से मौनी की नीचे खड़ी कार पर जा गिरा। मौनी ने इसका दोष मुंबई मेट्रो को माना है। वो उनकी लापरवाही से बहुत नाराज है। उन्होंने इस पूरी घटना की वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

PunjabKesari

कैप्शन में मौनी लिखा है कि 'जूहु सिग्नल पर एक बड़ा पत्थर 11वें माले से मेरी कार पर आकर गिरा, उस समय मैं काम पर जा रही थी।अब मैं कुछ कर नहीं सकती लेकिन सोचिए अगर कोई सड़क पर होता तो क्या होता ? मुंबई मेट्रो की इस लापरवाही के लिए किसी के पास कोई वजह है। ' इस वीडियो पर बहुत सारे कमैंट्स आए है। 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static