अगर आज बर्बाद किया तो कल पछताना पड़ेगा... जिंदगी को नई राह देंगे Mother Teresa के ये विचार

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 12:47 PM (IST)

देश के इतिहास में ऐसी कई महिलाएं रही हैं जिन्होंने पूरे जीवन समाज की सेवा की उन्हीं महिलाओं में से एक थी मदर टेरेसा। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 में हुआ था। उनका असली नाम एग्नेस अल्बेनीयाई था लेकिन उन्होंने अपना असली नाम का बदल दिया था क्योंकि वह अपने नाम के जरिए संत थेरेस ऑस्ट्रेलिया टेरेसा ऑफ अविला को सम्मान देना चाहती थी। उनके विचारों ने समाज को एक नई दिशा दी आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको मदर टेरेसा के कुछ ऐसे विचार बताते हैं जो आपका जीवन बदल सकते हैं। आइए जानते हैं...

आज को न करें बर्बाद 

मदर टेरेसा के यह विचार हर किसी को एक नई सोच देते हैं। उनका कहना था कि आप सो लोगों को खाना नहीं दे सकते तो सिर्फ एक को जरुर दें। वह कहती थी कि यदि हम आज को बर्बाद करते हैं तो याद रखना आने वाला भविष्य हमको दरा देगा।

बच्चों के लिए विचार

प्यार के लिए भूख को मिटाना, रोटी के लिए भूख को मिटाने से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है। जो आपने कई सालों में बनाया है वह सिर्फ एक रात में नष्ट हो सकता है। इस बात को जानते हुए आगे बढ़िए और उसे बनाते भी रहें। 

जिंदगी में सफलता के लिए विचार 

आपकी जिंदगी में कुछ लोग आशीर्वाद की तरह होते हैं लेकिन कुछ लोग एक सबक की तरह होते हैं। पेड़, फूल और पौधे शांति में विकसित होते हैं। सितारे, सूर्य और चंद्रमा शांति से गतिमान रहे हैं शांति हमें नई संभावनाएं देती है। 

पॉजिटिव विचार

मदर टेरेसा का कहना है कि शांति की प्रक्रिया एक मुस्कान के साथ शुरु होती है प्रेम कभी भी कोई नापतोल नहीं करना वो सिर्फ बस देता है। अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का एक पुल है। वे शब्द जो ईश्वर का प्रकाश नहीं देते अंधेरा फैलाते हैं। 


 

Content Writer

palak