दूसरी शादी करने के लिए मां ने बेच दिया अपना नौ महीने का बेटा, 3 लाख में हुआ सौदा

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 10:52 AM (IST)

मां की ममता एक बार फिर शर्मसार हो गई। एक महिला ने दूसरी शादी में बाधा बन रहे अपने नौ महीने के बेटे को बेच दिया। यह कलयुगी मां अपने पहले पति से अलग हो गई थी,  लेकिन बच्चा होने के चलते उसकी दूसरी शादी नहीं हो पा रही थी। इस सब से छुटकारा पाने के लिए उसने अपना मासूम बेटा ही बेच डाला 

 2019 में की थी महिला ने पहली शादी 


यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले से। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ने  वर्ष 2019 में विरुधुनगर जिले के मूल निवासी आर मणिकंदन से शादी की थी । लेकिन मतभेदों के कारण कुछ महीने पहले यह दोनों अलग हो गए। महिला अपने बच्चे के साथ माता-पिता के घर वापस आ गई। 


बच्चे के कारण नहीं हो रही थी दूसरी शादी 


महिला के  माता-पिता उसकी दूसरी शादी करना चाहते थे, लेकिन बच्चे के कारण कही बात नहीं बन पा रही थी। ऐसे में उन्होंने बच्चे को बेचने का फैसला लिया। इसके बाद एक एक निःसंतान दंपति ने   3 लाख रुपये में बच्चा खरीद लिया। जब  महिला के बच्चे को इस बारे में जानकारी मिली तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी। 


बच्चा खरीदने वाले गिरफ्तार


पुलिस के अनुसा बच्चा खरीदने वाली दंपति और एक बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

Content Writer

vasudha