बेटी को लगता था Math से डर, मां ने बनाया ऐसा APP की अब लाखों बच्चों को हो रहा फायदा

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 12:23 PM (IST)

पढ़ते समय मैथ्स का नाम आते ही बच्चे कई तरह के बहाने बनाने लगते है। ज्यादातर बच्चों के मन में मैथ्स को लेकर कई तरह के डर होते है। इंफोसिस कंपनी के पूर्व कर्मचारी अवनीत मक्कर की बेटी के मन में भी मैथ्स को लेकर इसी तरह का डर था। अपनी बेटी के मन से इस डर को खत्म करने के लिए अवनीत ने न केवल अपनी जॉब छोड़ी बल्कि उसे समझाते हुए उन्होंने गैलिलियो ऐप बना दिया जो कि बाकी बच्चों के मन से भी मैथ्स के डर को दूर करने में मदद करता हैं। 

 

अवनीत ने इस ऐप को बनाते हुए इस बात का ध्यान रखा कि इसमें गणित पढ़ाने के उन तरीकों का प्रयोग किया जाए जिससे बच्चों का डर खत्म हो। इसके साथ ही बच्चे मैथ्म पढ़ने में अपनी रुचि भी दिखाएं। इस ऐप को बनाने के लिए उन्होंने आईटी प्रोफेशनल्स, टीचर्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस साइंटिस्ट्स से बात की। 

 

 

कवर किए गणित के कई कंसेप्ट 

इस ऐप में पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्राओं के लिए बनाया गया है। जिसमें बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी के माध्यम से देखते है कि बच्चों को गणित समझने में किन बातों की समस्या आती है। इस ऐप में गणित के 300 अलग- अलग टॉपिक्स को कवर किया गया है। इतना ही नही बच्चों को गेमिंग स्टाइल के माध्यम से पढ़ाया जाता है ताकि वह मैथ्स समझते समय बोर न हो सके। 

 

महिलाओं की टीम चलाती है काम 

इस ऐप को चलाने के लिए चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों की 2500 महिलाओं की टीम काम करती है। यह वह महिलाएं है जिन्हें बच्चों की देखभाल के लिए अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी थी। इनका चयन बेसिक मैथ्स टेस्ट लेने के बाद किया गया है। आज देशभर में 600 बी गैलिलियो टीचिंग सेंटर है। यहां पर बच्चों को रोजाना 2 घंटे की ट्रेनिंग दी जाती है।

Content Writer

khushboo aggarwal