OMG!! तैमूर को खुद से मीलों दूर भेजना चाहती हैं मम्मी करीना!

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 06:03 PM (IST)

एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान के दीवाने बहुत-से है। वो अभी इतनी छोटी उम्र से ही किसी स्टार से कम नहीं है। लोग तो कहते है कि तैमूर इंडिया के सबसे चहेते स्टार किड है।लोग तैमूर से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।ऐसे में हम आपके लिए तैमूर से जुडी एक और खबर लाए है। 

दरअसल, करीना कपूर तैमूर को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में भेजना चाहती है। जी हां, करीना तैमूर को अपने आप से कोसो दूर इसलिए भेजना चाहती है क्योंकि पटौदी खानदान के रीती के हिसाब से सैफ अली खान के पिता यानी मंसूर अली खान भी वहीं पढ़ने गए थे। यही-नहीं सैफ अली खान, बड़ी बहन सबा खान, छोटी बहन सोहा अली खान भी वहीं से पढ़ कर आए है। ऐसे में करीना चाहती है कि उनका नन्हा तैमूर भी यही प्रथा फॉलो करें और उनके घर के बड़ो के चले हुए क़दमों को अपनाए। करीना इस बात को लेकर बहुत सीरियस है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा सब करीना ने खुद कहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

👀

A post shared by Taimur Ali Khan FC💛 (@taimurfc) on May 26, 2019 at 6:46am PDT

वहीं पापा सैफ से जब यह सवाल पुछा गया तो वो कहते है कि 'मैं इस मामले में काफी सब्र रख रहा हूं, तैमूर अभी छोटा है। सब सारा और इब्राहिम छोटे थे तब मैं उनपर अपने करियर की वजह से ध्यान नहीं दे पाया,उस वक्त मैं अपने बारें में सेल्फिश होकर सोच रहा था और इनसब के बीच में शायद उनके साथ टाइम स्पेंट यानी व्यतीत नहीं कर पाया' अब मैं तैमूर के साथ अपना वक्त बिताना चाहता हूं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Have you met this little drummer #taimuralikhan😘😘

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Feb 8, 2020 at 8:59am PST

बतादें कि तैमूर बहुत होनहार है। वो अभी से ही गिटार, योग , कुकिंग, डासिंग और अब ड्रम में भी माहिर हो गए है। 

Content Writer

shipra rana