बहू का घूंघट उठाते ही सास हुई बेहोश, होश आते ही बोली - घर से बाहर निकल, जानिए पूरा माजरा

punjabkesari.in Monday, Jun 28, 2021 - 12:18 PM (IST)

सास-बहू के झगड़े तो जगजाहिर हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक सास अपनी बहू का चेहरा देखते ही बेहोश हो गई। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने बेटे-बहू को घर से ही बाहर निकाल दिया।

बहू देख मां के उड़े होश

यह मामला बिहार के सासाराम जिले के करगहर का है। यहां गोलू कुमार नाम के लड़के ने नंदिनी नाम की लड़की से शादी कर ली। मगर, जब बहू ससुराल पहुंची तो लड़के की मां उसे देखकर बेहोश हो गई और होश में आते ही उन्होंने बेटे-बहू दोनों को घर से निकाल दिया।

इसलिए नामंजूर थी शादी

मां को यह शादी इसलिए नामंजूर थी क्योंकि पानापुर की रहने वाली नंदनी असल में किन्नर है। गोलू पहले एक नाच पार्टी में काम करता था, जिस दौरान उसे नंदिनी से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। मगर, किन्नर दुल्हन गोलू के घरवालों को पसंद नहीं थी।

लड़की की जगह किन्नर घर लाया लड़का

शादी के बाद गोलू अपनी पत्नी नंदनी के साथ करगहर में एक किराए के मकान में रह रहा था। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने गोलू को किन्नर बहू से अलग करने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो वो उसे समझाकर घर ले आए।

मां ने किया बहू-बेटे को घर से बाहर

इसके बाद नंदिनी गोलू को ढूंढते हुए उसके घर जा पहुंची, जिसे देख लड़के की मां बेहोश हो गई। जब नंदिनी ने पानी छिड़कर उसे होश में लाने की कोशिश की तो उन्होंने समाज के डर से दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Content Writer

Anjali Rajput