दुनिया की 5 सबसे महंगी चाय, पीने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 01:55 PM (IST)

सुना था शौंक का कोई मूल्य नहीं होता। अगर व्यक्ति की जेब पैसों से भरी हो तो उसके मन को भाने वाली चीज वह झट से खरीद लेता है। मगर आज हम जिस चीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, पैसे होने के बावजूद इसे खरीदने से पहले एक आम व्यक्ति भी दो बार जरुर सोचेगा। जी हां, आज हम बात करेंगे दुनिया में बिकने वाली सबसे महंगी चाय-पत्ती के बारे में...

 

चाइना हॉन्ग पाओ Tea

हॉन्ग पाओ चाय चीन के एक बहुत ही छोटे शहर फूजियान में पाई जाती है। सवाद के साथ-साथ यह सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है। इस चाय की खास बात है कि यह सभी शारीरिक बीमारियों को जड़ से खत्म करने का काम करती है। इसी वजह से इसकी कीमत 5000 रुपये प्रति किलो है।

पांडा डंग Tea

इस चाय को उगाने के लिए एक खास खाद का इस्तेमाल किया जाता है। जिस वजह से इस चाय पत्ती की कीमत डेढ़ से 2 लाख रुपए प्रति किलो है।

तैगुआनइन Tea

तैगुआनइन Tea भी दुनिया की सबसी महंगी चाय की लिस्ट में शामिल है। इस चाय की खास और अलग बात ये है कि इसे उबालते वक्त यह एक दम रंगहीन हो जाती है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। जादुई किस्म की यह चाय 2 लाख रुपये प्रति किलो बाजार में बिकती है।

येलो गोल्ड बर्ड्स tea

यलो गोल्ड बड्स चाय सिंगापुर में पाई और उगाई जाती है। यह चाय पत्ती सुनहरे पीले रंग की होती है। यह चाय आपकी सेहत के लिए खूब फायदेमंद मानी जाती है। इस चाय की कीमत 2 लाख 10 हजार के करीब होती है।

टिंची फूल

टिंची एक तरह का फूल होता है, जिसकी पत्तियों का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए किया जाता है। यह चाय दुनिया की सबसे हेल्दी चाय की लिस्ट में भी शामिल है। चाइना में पाई जाने वाली यह चाय स्किन से जुड़ी बीमारियां ठीक करने के लिए रामबाण मानी जाती है। इम्यून सिस्टम के लिए बेस्ट इस चाय की कीमत लगभग 12 हजार रुपए प्रतिकिलो है। 

Content Writer

Harpreet