दुनिया के 4 सबसे गर्म इलाके, जहां रहता है हमेशा उच्च तापमान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 04:51 PM (IST)

ठंडी व बर्फ वाली जगहों के बारे में तो हर किसी को पता होगा। मगर क्या कभी आपने सुना दुनिया में ऐसी जगह भी जो बेहद ही गर्म है। भारी तापमान के चलते इनमें से तो कई जगहों पर इंसान का रह पाना काफी मुश्किल है। मगर फिर भी इनमें से कई जगहों पर लोग रहते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में...

डानाकिल

इसे भी दुनिया के गर्म इलाकों में से एक माना जाता है। बात यहां के तापमान की करें तो इस जगह पर हर साल 34.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है। स धरती की सबसे नीचली जगह के तौर पर माना जाता है। मगर हैरानी की बात यह है कि इस जगह पर अत्याधिक गर्मी होने के बावजूद भी यहां पर दुनिया बसती है यानी लोग डानाकिल में रहते हैं।

दश्त-ए-लुत

यह ईरान में बसा एक शहर है। इसे दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में आंका जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सन 2003 से 2009 के दौरान यहां का तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक था। ऐसे में बेहद उच्च तापमान की जगह होने से यहां जिंदगी जीना काफी मुश्किल भरा काम है। 

अल अजीजिया

अल अजीजिया उत्तरी अफ्रीका में बसा बेहद ही सूखा व गर्म इलाका है। इसे पूरी दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में से एक गिना जाता है। मगर माना जाता है कि अब इस इलाके में गर्मी पहले जितनी नहीं पड़ती है। सन 2012 से पहले तो यहां का तापमान अधिक ऊंचा रहता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ सालों में अल अजीजिया का तापमान 58 डिग्री नोट किया गया था। इतने उच्च तापमान के चलते ही इसे दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में चुना गया। 

डेथ वैली

अमेरिका राज्य में डेथ वैली नाम से मशहूर जगहों में से एक है। यह एक रेगिस्तान है जो सूखा होने के साथ गर्मी से भरा हुआ है। इस जगह पर तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। मगर कहीं आप डेथ वैली में घूमने का प्लान कर रहें हैं तो आप यहां पर पर्वतों की चोटियों को देखने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा रेगिस्तान में भी घूम सकते हैं। 


 

Content Writer

neetu