मुंबाई में मनाने जा रहे है क्रिसमस तो इन चर्च में जरूर जाएं

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 06:59 PM (IST)

25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे पूरी दुनिया में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन का बच्चों के बेसब्री से इंतजार होती है, ताकि सांता क्लॉज उनके लिए नए-नए खिलौने और गिफ्ट लेकर जो आता है। इस दिन कुछ लोग तो अपने घर पार्टी करते है और बहुत से लोग चर्च में जाकर गोड से प्रार्थना करते है। क्रिमसमय पर चर्च को काफी खूूबसूरत तरीके से सजाया जाता है, जो दिल को खुश कर देता है। अगर आप मुंबई में घूमने जा रहे है तो आप हम आपको वहां के कुछ फेमस चर्च के बारे में बताएंगे, जहां आप क्रिसमस का जमकर मजा ले सकते है। 


1. माउंट मेरी चर्च, बांद्रा  


ब्रांद्रा में होने वाला मांउट मेरी मेला मुंबई के सबसे मशहूर मेलों में से एक है।लोग दूर-दूर से इस मेले में शिरकत करने आते है। इस चर्च को बासिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट भी कहा जाता है। क्रिसमस पर यह चर्च काफी खूबसूरत लगता है। 

2. ऑवर लेडी ऑफ लूर्डेस चर्च


मालाड के ऑर्लेम में मौजूद यह चर्च काफी मशहूर है। यह चर्च काफी पुराना है। क्रिसमस से कई दिन पहले ही इस चर्च के जाने वाले रास्ते सज जाते है। सड़कों के आसपास बनी दुकाने भी क्रिसमस के सामान से सज जाती है। 

3. ऑवर लेडी ऑफ रेमेडी चर्च


यह चर्च कांदिवली के पोयसर में स्थित है, यह चर्च 400 साल पुराना है। यहां भी क्रिसमस का नजारा देखने वाला होती है। यहां पर आप भी आसानी से घूमने आ सकते है। 

4. सेंट माइकल चर्च 


यह भी पुराने चर्चों की गिनती में आते है। इसे माहिम चर्च के नाम से भी जाना जाता है। यहां क्रिसमस सेलिब्रेशन देखने वाला होता है।

Punjab Kesari