ये हैं विदेश के सबसे महंगे होटल्स, देनी होगी इतनी बड़ी रकम

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2017 - 01:41 PM (IST)

दुनिया में एक से बढ़कर एक होटल्स है जो अपनी अलग-अलग खासियत के लिए दुनियाभर में मशहूर होते है। जितने मशहूर उतने ही महंगे इन होटल्स में आम इंसान बिल्कुल नहीं रह सकता है। इन होटलों का लुत्फ तो अमीर लोग ही उटा सकते है। अगर आप भी लग्जरी और दुनिया के सबसे महंगे होटलों में ठहरने की हिम्मत रखते है तो आज हम आपको कुछ ऐसे होटलों के बारे में  बताएंगे जो दुनिया के सबसे खूबसूरत होटल्स में से एक है। खूबसूरत तो है लेकिन इनका किराया भी कुछ कम नहीं है। 


1. होटल प्लाजा एथन, पैरिस, फ्रांस

450 स्क्वायर मीटर के प्लाजा रॉयल स्वीट पैरिस का सबसे बड़ा होटल है। स्वीट में नाइन बैंग एंड ऑलफसेन के फ्लैट टीवी, जकूजी और एक स्टीम रुम बना हुआ हैं। यहां से आप एवेन्यू मौनटैंग और एफिल टॉवर के व्यू का मजा ले सकते है लेकिन यहां एक रात का किराया लगभग 27,000 डॉलर है। 

2. द कनॉट होटल, लंदन, इंग्‍लैंड

लंदन के इस प्रीमियर पैंटहाउस लग्जरी मजा उठा सकते है। इसका इंटिरियर फर्नीचर, आर्ट, लिमिटिड बुक्स और यूनिक एंटीक्स से बनाया गया है। यहां आपको 24 घंटे खाना सुविधा मिलेगी लेकिन यहां एर रात रूकने के लिए आपको कम से कम 24,600 डॉलर देने होंगे। 

3. द मार्क होटल, न्यूयॉर्क, यूएसए

यह होटल हाल ही में सबसे महंगे होटल की सूची में शामिल हुआ है। इस 1115 स्क्वायर मीटर के एरिया में 5 बेडरूम, 4 फायरप्लेस, 6 बाथरूम, 8 मीटर सीलींग का लिविंग रूम जिसे बॉल रूम में भी तबदील किया जा सकता है। यहां आपको खाने के साथ 24 घंटों की सूट टेलरिंग की सर्विस भी मिलती है। यहां एक राज का स्टे लगभग 86,094 डॉलर है। 
 

Punjab Kesari