बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक, किसी ने लिए 400 करोड़ तो किसी ने ली लग्जरी कार!

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 04:44 PM (IST)

शादी एक एेसा रिश्ता है जिसमें दो लोग भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। जब इस रिश्ते में दरार आती है तो लड़का और लड़की दोनों के दिल को बहुत ठेस पहुंचती है। मगर किसी रिश्ते में घुट-घुट कर जीने से अच्छा है। उसको खत्म कर दिया जाए। तलाक सिर्फ आम इंसानों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार भी लेते हैं। इन स्टार्स के जब तलाक होते हैं तो एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को एलिमनी के रूप करोड़ों रूपए देता है। आज हम आपको कुछ एेसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके तलाक बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक थे। 

संजय दत्त ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद रिया पिल्लै से शादी की थी। कहा जाता है कि संजय रिया से इतना प्यार करते थे कि ऑफिशियली तलाक होने तक वह रिया की शॉपिंग और मोबाइल के बिल का खर्चा भी उठाते थे। एलिमनी के तौर पर संजय दत्त ने 8 करोड़ रूपए और एक लग्जरी कार दी थी।

संजय से अलग होने के बाद रिया ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ रहना शुरू किया। मगर कुछ समय के बाद ही दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद लिएंडर और रिया ने एक-दूसरे पर धोखाधड़ी का इलाजम भी लगाया था। रिया ने लिएंडर से हर महीने 4 चार लाख रूपए की मांग की थी। 

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक भी बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाको में से एक है। सैफ ने खुद से 13 साल बड़ी अमृता से शादी की। मगर शादी के कुछ 13 सालों बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। अमृता ने एलिमनी के तौर पर सैफ से कितनी राशि ली इसकी जानकारी नहीं। मगर मीडिया में आई खबरों की माने तो सैफ ने अमृता को अपनी जायदाद दी थी। 

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक सबसे महंगे तलाकों में से एक है। मीडिया में आई खबरों की माने तो सुजैन ने तलाक देने के बदले 400 करोड़ रूपए की मांग की थी। 

आमिर खान ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर अपने प्यार रीना दत्ता से शादी की। मगर शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। अंत में रीना से आमिर से तलाक ले लिया। मीडिया में आई खबरों की माने तो एलिमनी के तौर रिना ने आमिर से अच्छी खासी रकम ली थी। 

फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने 2001 में अपनी बचपन की दोस्त पायल खन्ना से शादी की थी मगर उनकी शादी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। एलिमनी के रूप में पायल ने आदित्य से बहुत बड़ी कीमत मांगी थी, हालांकि उस कीमत का कभी खुलासा नहीं हुआ लेकिन दोनों का तलाक बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक में से एक माना जाता है।

करिशमा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर को अपना हमसफर चुना था। पर कुछ दिन साथ में रहने के बाद दोनों के रिश्तों में दिक्कत आने लगी। खबरों की माने तो करिशमा ने संजय को तलाक देने के बदले 7 करोड़ रुपये मांगे थे। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज ने शादी के 18 साल बाद एक दूसरे को तलाक देने का फैसला किया। 11 मई 2017 को दोनों का तलाक हो गया। मीडिया में आई खबरों की माने तो मलाइका ने तलाक देने के लिए एलिमनी के तौर पर अरबाज खाने से 15 करोड़ रूपए की मांग की थी। अरबाज ने मलाइका को पैस देने के लिए हां कह दी।  

Punjab Kesari