गर्मियों में लें दुनिया के सबसे खूबसूरत वाटरफॉल्स का नजारा

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 05:54 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): गर्मी से बचने के लिए लोग छुट्टियों में हील स्टेशन्स घूमना पसंद करते है, ताकि ठंडी-ठंडी वादियों का नजारा लिया जा सकें। ऊंची-ऊंची वादियों में सबसे खूबसूरत दृश्य वॉटरफॉल्स होते है। वैसे तो दुनिया में कई वॉटरफॉल्स है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते है। वॉटरफॉल्स को खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। हम आपको कुछ ऐसे वॉटरफॉल्स के बारे में बताने जा रहे है, जो जहां का नजारा हर किसी को अपना कायल बना लेता है।    

  
1. नियाग्रा वॉटरफॉल्स 

नियाग्रा वॉटरफॉल्स मशहूर वॉटरफॉल, अमेरिका फॉल्स, ब्राइडल वेल फॉल्स, होरशॉ फॉल्स से मिलकर बना है। अगर आप अमेरिका घूमने का प्लान कर रहे है, तो इस वॉटरफॉल को देखना न भूलें। यहां हर साल 1.4 करोड़ टूरिस्ट आकर खूब मस्ती करते है। 

2. इगुआजु फॉल्स 

दुनिया के सबसे खूबसूरत वॉल्स में से एक इस फॉल्स की खोज  1541 में अलवर नुनेज कैबेजा की थी। यह वॉटरफॉल ब्राजील और अर्जेंटीना के बॉर्डर पर स्थित है।  

3. विक्टोरिया फॉल्स 

यह वॉटरफॉल जम्बिया और जिम्बावबे के पास बसी जांबेजी नदी पर मौजूद है। यहां पर पानी धुएं की तरह गिरता है। इसकी लंबाई 1.7 किलोमीटर और ऊंचाई 108 मीटर है। 

4. एन्जेल फॉल्स

इस वॉटरफॉल की ऊंचाई 979 मीटर है। साथ ही यह वेनेजुएला के चुरुम नदी पर में स्थित है। यहां का नजारा देखने वाला होता है। 

5. जोग फॉल्स

महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की सीमा पर बसी शरावती नदी पर बना यह वॉटरफॉल्स 4 छोटे-छोटे झरनों से मिलकर बना है, जिसकी ऊंचाई 250 मीटर है।

Punjab Kesari