कोई फूलों तो कोई पेड़ों से है ढ़की, ये हैं दुनिया की 5 रंग-बिरंगी सुरंगे

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 04:00 PM (IST)

शहरों के बीच कनेक्टिविटी करने में सुरंगों का अहम रोल होता है। कई शहरों पर सड़क की तंगी के कारण सुरंगें बनाई जाती है लेकिन कुछ जगहों को खूबसूरत दिखाने के लिए सुरंगों का निर्माण किया जाता है। आज हम ऐसी सुरंगों के बारे में बताएंगे, जो फूलों और पेड़ों से बनाई हैं। इन सुरंगों को देखभाल हर कोई हैरत में पेड़ जाता है। इसके अलावा इन जगहों पर आप पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं और अपना रोमांटिक फोटोशूट भी करवा सकते हैं। आइए देखते है दुनिया सबसे खूूबसूरत सुरंगे। 

 


1. Sakura Tunnel, Japan (सकुरा सुरंग, जापान)


यह खूबसूरत सुरंग 'cherry blossom' यानी सकुरा के पिंक और व्हाइट रंगों के फूलों से बनी हुई हैं, जिसे देखना जापान की एक परंपरा है। यह सुरंग हमेशा से टूरिस्टों के आकर्षण का केन्द्र रही हैं। अगर आप भी पार्टनर के साथ जापान जा रहे है तो इस सुरंग को देखना बिल्कुल न भूलें।

 

2.  Cypress Tunnel, California (साइप्रस सुरंग, कैलिफ़ोर्निया)

साइप्रस सुरंग कैलिफ़ोर्निया में प्वाइंट रेयस में स्थित है और अमेरिका में सबसे सुंदर प्रकृति की रचनाओं में से एक है। पेड़ों से बनी इस प्राकृतिक सुंगर में से सड़क गुजरती है, जिसमें से गुजरना किसी रोमांच से कम नहीं है। 

 

3. Cherry Blossom Tunnel, Germany( चेरी ब्लॉसम टनल, जर्मनी)


चेरी के फूलों की यह जादुई सुरंग सिर्फ जापान में ही नहीं बल्कि जर्मनी के बॉन शहर में चेरी ब्लॉसम सुरंगों देखी जा सकती हैं। इस सुरंग का नजारा आप तब ले सकते है, जब गर्मियों में चेरी के फूल खिलते हैं। 

 

4. Tunnel of love, Ukraine(टनल ऑफ लव, यूक्रेन)

 
टनल ऑफ लव यानि प्यार की सुरंग को खासकर प्यार करने वालों के लिए बनाया गया है। पश्चिमी यूक्रेन में बनी इस प्यार की सुरंग के बीचों-बीच में से रेल गुजरती है। 
इस टनल की लंबाई करीब 3 कि.मी है, जोकि किसी जन्नत से कम नहीं है। 

 

5. Jacarandas Walk, South Africa 


जोहान्सबर्ग में हर साल जकरंदस का खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है। इस खूबसूरत सुरंग को देखने के लिए अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका का ट्रिप लगाए। 
 

Content Writer

Sunita Rajput