Beautiful! जापान की ये 10 खूबसूरत जगहें मोह लेंगी हर किसी का मन

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 11:38 AM (IST)

घूमने-फिरने के लिए जापान बेहद खूबसूरत जगह हैं। गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए तो जापान और भी अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इस सीजन में भी जापान का मौसम बहुत ठंडा रहता है। हर उम्र के लोग फिर चाहे वह बड़े हो या बच्चे, इस शहर में खूब एंजॉय कर सकते हैं। वैसे तो जापान में देखने लायक बहुत सी जगहे है लेकिन आज हम आपको कुछ मशहूर खूबसूरत, रंगीन और कुदरती जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। तो चलिए जानते हैं जापान में देखने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें।
 

1. माउंट फिजी
जापान की खूबसूरत जगहों में से एक माउंट फिजी सबसे ऊंचा पर्वत है। ट्रैकिंग करने के लिए इससे अच्छी जगह कोई और ही नहीं सकती। इसकी खूबसूरती और ठंडा मौसम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

2. गोल्डन पवेलियन
जापान का किनकाकू जी या द टेम्पल ऑफ द गोल्डन पविलेयन क्योटो सबसे फेमस जगहों में से एक है। तलाब के बीच में बने इस मंदिर को आप हर मौसम में अलग रूप में देख सकते हैं।

3. डिजनीलैंड, टोक्यो
बच्चों को मस्ती कराने के लिए जापान टोक्यो का डिजनीलैंड सबसे बेस्ट है। बच्चों के साथ बड़े बी यहां स्विमिंग और बीच पर घूमने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां सिंड्रेला कैस्टल, नदी में जोंडालैस, मेजिकल नाइट टाइम इल्युमिनेशन और फेमस डिज्नी परेड का नजारा लें सकते है।

4. हाइम जी कैसल
अगर आप किसी ऐतिहासिक जगह को देखना चाहते हैं तो हाइम जी कैसल से अच्छी जगह कोई और हो ही नहीं सकती।

5. टोक्यो टावर
जापान टोक्यो का यह टॉवर एफिल टॉवर से प्रेरित है। टूरिस्ट इसकी चढ़ाई करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लाइट्स से सजे इस टॉवर की खूबसूरती रात में दोगुणा बढ़ जाती है।


6. तोदैइजी टेम्पल
सुन्दर बगीचों और जंगली जीवों से घिरे इस मंदिर की खूबसूरती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह दुनिया के सबसे बड़े कांस्य बुद्घ प्रतिमा के लिए मशहूर है। इसके अलावा आप यहां हिरणों को मैदान में आजादी से घूमते हुए भी देख सकते हैं।


7. गोकुदेनी मंकी पार्क
जापान के गोकुदेनी मंकी पार्क में आपको बंदर ही बंदर देखने को मिलेंगे। इस स्प्रिंग एरिया में आप बर्फ वाले पहाड़ देख सकते हैं।

8. मियाजिमा द्वीप
जापान के मियाजिमा द्वीप को 'देवताओं के द्वीप' के नाम से भी जाना जाता है। यूनेस्को की विश्व धरोहर बन चुका यह स्थल जापान में सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। हिरोशिमा के तट पर स्थित मियाजिमा द्वीप पर आप केवल नाव द्वारा ही पहुंच सकते हैं।

9. कजाखस्तान, लेक कैंडी
एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए जपाना की यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। भू-स्खलन और चूना पत्थरों से बनने वाली इस झील की लंबाई 400 मीटर और गहराई 30 मीटर है। देखने में तो यह झील बहुत खूबसूरती है लेकिन यहां डुबकी लगाना किसी खतरे से खाली नहीं है। आप चाहें तो इसमें बोटिंग का मजा ले सकते हैं।


10. कुमानो नाची ताइशी
कुमानो नाची ताइशी जापान के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक हैं। जंगलों के बीचे-बीच बने इस मंदिर में से आप बेहद सुदंर झरने को बेहते हुए देख सकते हैं। यह जापान का सबसे लंबा झरना है।

Content Writer

Anjali Rajput