धरती पर स्वर्ग से कम नहीं हैं ये जगहें

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2017 - 12:43 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): दुनियाभर में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां पर लोग घूमना पसंद करते हैं। इटली घूमने-फिरने के लिए बहुत ही मशहूर प्लेस है। यहां पर घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। इटली की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। आज हम आपको इटली की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि यह धरती पर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसके अलावा आज हम आपको यहां की कुछ जगहों के बारे में बताएंगे। 

1. कैल्फोश, दक्षिण टायरॉल(Calfosch, South Tyrol)
दक्षिण टायरॉल में स्थित कैल्फोश एक छोटा सा पर्वतीय गांव हैं। यह स्कीयर के लिए काफी पॉपुलर है। देखने में यह जगह बेहद ही खूबसूरत लगती है।

2. कास्टेलुससियो, उम्ब्रिया(Castelluccio, Umbria)
यह एक छोटा पहाड़ी शहर है। गर्मियों में यहां बहुत सी खूबसूरत फूल खिलते हैं जोकि देखने में बहुत अच्छे लगते हैं। 

3. फ्लोरेंस, इटली
फ्लोरेंस को खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। यहां माइकल एंजेलो, लियोनार्डो दा विंची समेत कई कलाकारों ने अपनी विरासत छोड़ी है।

4. डोलोमाइट्स, दक्षिण टायरॉल(Dolomites, South Tyrol)
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बैस्ट है। यहां आप स्कीइंग और माउंटेन क्लाइम्बिंग का मजा उठा सकते है।

5. स्किलिया, कैलाब्रिया(Scilla, Calabria)
स्किलिया एक बहुत ही फेमस बीच टाउन है। यहां पर हनीमून कपल्स आना पसंद करते हैं। आप भी इन छुट्टियों यहां की सैर कर सकते हैं।
 

Punjab Kesari