यूरोप घूमने जा रहे है तो इन जगहों को देखना बिल्कुल न भूलें

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 06:17 PM (IST)

घूमना-फिरना कौन पसंद नहीं करता है। बिजी लाइफ से थोड़ा सा समय निकालकर अपने मूड को फ्रैश करना बहुत जरूरी होता है, तभी काम में भी मन लगा रहता है। ज्यादातर लोग विदेशों में घूमना पसंद करते है। अगर आपका वीजा लग चुका है तो इस बार यूरोप में घूमने का प्लान बनाएं। यूरोप में आपको कई खूबसूरत प्लेस देखने को मिलेंगे, जहां घूमने का नजारा ही कुछ अलग है। चलिए आज हम आपको कुछ यूरोप के मशहूर प्लेस बताएंगे, जहां आप इस बार घूमने का प्लान बना सकते है और अपनी लाइफ में कुछ ट्विस्ट ला सकते है।

1. चिरुना, स्वीडन 


चिरुना बेहद खूबसूरत जगह है, जहां घूमने लायक एक से बढकर एक प्लेस है। अगर आप यूरोप घूमने जा रहे है तो इस जगह को देखना बिल्कुल न भूले। यहां आपको कई चर्च, हॉल ट्रैवल टिप, आइस होटल अन्य आदि में घूमना का मौका मिलेगा। 

2. सर्बिया 


अगर आपको शांति माहौल पसंद है तो यह जगह आपके लिए बैस्ट है। यहां आपको केवल शांति ही नहीं बल्कि कई खूबसूरत एेतिहासिक ईमारतें और गढ़ देखने को मिलेगा। 

3. लिकटेंस्टीन


ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड दोनों देशों की सीमा को मध्य लिकटेंस्टीन देश है। यहां की संस्कृतिऔर इतिास इस जगह को बेहद खास बताता है। अगर यहां के म्यूजियम्स की बात करें तो इन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। 

4. कोल्मार, फ्रांस

छोटा होने के बावजूद भी यह खूबसूरत शहर है। जनवरी महीने में घूमने के लिए यह जगह सबसे बैस्ट है। यहां आपको खूबसूरत गलियां और खूबसूरत तरीके से सजे घर दिखेंगे, जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। कोल्मार को ऐल्सेशियन वाइन की राजधानी भी कहा जाता है। 

5. लक्जमबर्ग


यूरोप के लक्जमबर्ग में आपको लगभग 100 से ज्यादा किले देखने को मिलेंगे जो झट से टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। विण्डेन को इस शहद का सबसे प्रमुश आकर्षण केंद्र बताया जाता है। यहां आपको खूबसूर होटल और स्पा भी देखने को मिलेगे। 

6. बोस्निया 


बोस्निया और हर्जेगोविना अपनी कुदरती खूबसूरती और संस्कृति के कारण मशहूर है। यहां पर अनेक जंगल, हरे-भरे लैंडस्केप और तरह-तरह के पकवान का मजा लेने का मौका मिलेगा। 

7. अल्बानिया

अल्बानिया शानदार बीच मौजूद है। ये जगह स्कीइंग, बाइक राइडिंग और पैदल चलने, घूमने का शौंक रखने वालों के लिए बेहद मशहूर है। 
 

Punjab Kesari