कोई धरती का स्वर्ग तो धार्मिक स्थल, ये हैं दुनिया की 8 सबसे खूबसूरत गुफाएं

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 02:59 PM (IST)

दुनिया के हर कोने में आपको प्राकृतिक और मानवनिर्मित के रंग देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर हम लोग अक्सर हैरत में पड़ जाते हैं। उन्हीं रंगों में एक है गुफाएं। ऐसा नहीं है कि सभी गुफाए प्राकृतिक की देन होती हैं। कुछ मानवनिर्मित भी होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत गुफाओं के बारे में बताएंगे, जिनकी खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।


 

1. लंग्जोकुल्ल बर्फीली गुफा( Langjokull Ice Cave)


आइसलैंड में बनी इस गुफा को 1 जून 2015 को पर्यटकों के लिए खोला गया था, जो देखते ही देखते ही आइसलैंड की लोकप्रिय जगह बन गई। दरअसल, यह खूबसूरत गुफा 950 वर्ग किलोमीटर में फैली है, जिसे इंसानों द्वारा निर्मित किया गया है। 

 

2. बेन्गैल समुद्री गुफा(Benagil Sea Cave)


यह गुफा पुर्तगाल के समुद्र पर फैली हुई है। यह गुफा लगभग 150 कि.मी. एरिया पर फैली है, जिसे देखने के लिए हर साल लोगों की भीड़ लगी रहती है। 

 

3. मार्बल गुफा (The Marble Caves)


पत्थरों और पानी के रंग इस मार्बल गुफा को काफी खूबसूरत बना देते है। चिली की इस गुफा को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। जनरल कैरेरा झील के किनारे बसी यह गुफा हमेशा से आकर्षण का केन्द्र रही है। 

 

4. मेंड़ेंन्हाल बर्फीली गुफा (Mendenhall Ice Caves)


अलास्का की Mendenhall ice caves में आप पानी के सभी रंगों को एक-साथ देख सकते हैं। इस गुफा की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। 

 

5. वैटोमो ग्लोवर्म गुफा (Waitomo Glowworm Caves)


न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से में प्रकृति द्वारा बनी यह वैटोमो ग्लोवर्म गुफा मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियों के लिए मशहूर है लेकिन यहा जाने से पहले जरा सभ्भल जाए क्योंकि मच्छरों की यह प्रजातियां आप पर अटेक भी कर सकती है। 

 

6. बाटु गुफा(Batu Caves)


मलेशिया की बाटु गुफा भारतीय के लिए एक धार्मिक स्थल भी है। दरअसल, इस गुफा के अंदर मुरगन का मंदिर भी है, जिनके दर्शन करने के लिए अक्सर यहां श्रृद्धालु आते रहते है। 

 

7. सोन डूंग (Son Doong)


वियतनाम में बनी यह गुफा करीब 2.5 मिलियन साल पहले बनी दुनिया की सबसे बड़ी गुफा है। आपको पता दे कि इस गुफा को देखने के लिए आपको लगभग करीब 80 मीटर की गहराई पर जमीन के अंदर जाना पड़ेगा। 

 

8. रीड फ्लूट गुफा(Reed Flute Cave)


चीन की इस गुफा की खोज लगभग 100 साल पहले की गई थी, जिसकी खूबसूरती देखने को लिए लोग अक्सर हर साल यहां आते हैं। 

Punjab Kesari