सबसे खूूबसूरत बीच, दूर-दूर से लोग आते हैं घूमने

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 01:33 PM (IST)

ट्रैवलिंगः अधिकतर लोग घूमने के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं लेकिन भारत में भी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां जाकर एन्जॉय किया जा सकता है। गर्मियों में लोग बीच पर घूमने के लिए जाते हैं। भारत में भी कई खूबसूरत बीच हैं जहां विदेशी लोग भी आना पसंद करते हैं। आज हम आपको भारत के सबसे खूबसूरत बीच के बारे में बताएंगे। 

1. बागा बीच, गोवा
गोवा हनीमून कपल्स की सबसे मनपसंदीदा जगह है। वहीं, गोवा खूबसूरत बीचों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ खूब एन्जॉय कर सकते है। 

2. जुहू बीच, मुंबई
महाराष्ट्र में कई सारे बीच हैं लेकिन जुहू बीच काफी फेमस है। गर्मियों में अधिकतर लोग यहां आना पसंद करते हैं।

3. मरीना बीच, तमिलनाडु
मरीना बीच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच है। देखने में यह बीच बहुत ही खूबसूरत है। 

4. पूवर बीच, केरल
केरल का पूवर बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचों में एक है। यहां सुंदरता के साथ यहां का खाना भी बहुत टेस्टी है। 

5. उल्लाल बीच, कर्नाटक
कर्नाटक में कई बीच हैं लेकिन उल्लाल बीच पर अधिकतर लोग आना पसंद करते हैं। दरअसल, यह बीच देखने में बहुत खूबसूरत है इसलिए लोग यहां आते हैं। 

Punjab Kesari