ये हैं मोरक्को के टॉप 7 टूरिस्ट प्लेस

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2018 - 03:23 PM (IST)

किसी जगह पर घूमने का मजा तब दोगुणा हो जाता है जब वहां पर घूमने के साथ-साथ उस जगह का ट्रेडिशन जानने का भी मौका मिले। आज हम जिस खूबसूरत देश की बात कर रहे हैं, वह है उत्तरी अफ्रीका में स्थित देश मोरक्को। इस देश को खूबसूरत लोकेशन, ऐतिहासिक धरोहरों और त्योहारों के लिए लोकप्रिय माना जाता है। पर्यटक यहां के शहरों में नजारा लेने और इनको करीब से जानने के लिए दूर-दूर से जहां आते हैं। 


मोरक्को का fez शहर 


मोरक्को का यह शहर बहुत फेमस है। खूबसूरत होने के साथ-साथ बहुत पुराना भी है। यहां की कुछ ऐतिहासिक इमारतें आठवीं सदी की हैं। इसके अलावा यह देश उत्सवों के देश से भी जाना जाता है। यहां पर कोई हर साल कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। 

मेकनेस (meknes)


अपनी वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है यह शहर। पहले यह इस देश की राजधानी भी रह चुका है। यहां पर घूमने के लिए  रॉयल पैलेस के अलावा और भी बहुत सी ऐतिहासिक जगहें हैं। 

हाई एटलस (high atlas)


यह जगह बहुत ऊंचे पहाड़ों पर स्थित है, इसी कारण इसे पहाड़ों के पहाड नाम से भी जाना जाता है। ट्रैकिंग के शौकिन लोगोंं के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। 

इसाओइरा (essaouira)


यह मोरक्कों का सबसे फेमस पर्यटन स्थल है। इस जगह पर अमरीका के टीवी सीरीज की शूटिंग भी हो चुकी है। 

एशिलाह (asilah)


यह शहर मोरक्को के उत्तरी अटलांटिक समुद्री तट पर स्थित है। 

रबात (rabat)


यह मोरक्को की राजधानी होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत देश है। 

सहारा रेगिस्तान (sahara desert)


मोरक्को घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां का सहारा रेगिस्तान देखना न भूलें। 

 

Punjab Kesari