घर की इस दिशा में मोरपंखी पौधा लगाने से ही दूर होंगे सभी वास्तु दोष

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 12:04 PM (IST)

घर की सजावट में फूल-पौधों अहम रोल होता हैं क्योंकि इससे घर सुंदर ही नहीं बल्कि हवादार भी बना रहता है। आपके घर में भी बहुत से पौधे लगे होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे, जिससे घर में लगाने से खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा आएगी। इस पौधे का नाम है- मोरपंखी पौधा। सही दिशा में इस पौधे को लगाने से न सिर्फ घर में खुशियां आती हैं बल्कि इससे सभी वास्तु दोष भी दूर होते हैं। चलिए जानते हैं मोरपंखी पौधे को लगाने की सही दिशा और तरीका।
 

मोरपंखी पौधे को लगाने का सही तरीका
जब भी आप घर में मोरपंखी का पौधा लगाएं तो कभी भी इस पौधे को अकेला ना रखें। इस पौधे को हमेशा जोड़े में ही लगाएं। इससे पति-पत्नी के रिश्ता भी बेहतर होता है और घर में नाकारात्मक ऊर्जा भी नहीं आती।

 इस पौधे को हमेशा घर के मुख्य द्वार पर ही लगाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। इससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।
 

 अगर यह पौधा सूख जाए तो तुरंत गमले में दूसरा मोरपंखी पौधा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता है उस घर में कोई बीमार नहीं रहता है। इसके अलावा इस पौधे को नियमित रूप से जल देते रहें।
 

 वास्तु में बताया गया है कि मोरपंखी पौधे को घर में लगाने से घर में बरकत आती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। घर में लगा मोरपंखी का पौधा सौभाग्य का प्रतीक होता है। घर में छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव का माहौल नहीं होगा।

अगर आप घर के अंदर मोरपंखी पौधा लगाना चाहते हैं तो इसे उस स्थाम पर रखें जहां इसके पर्याप्त धूप मिल सकें। यह पौधा पर्याप्त धूप में ही अच्छी तरह से विकसित होता है।
 

 वास्तु के अनुसार मोरपंखी पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे घर को धन लाभ होने के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा इससे कई दोष दूर हो जाते है।

 

Content Writer

Anjali Rajput