सुबह का नाश्ता छोड़ने की आदत बन सकती है बीमारी का कारण

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 04:26 PM (IST)

भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते ज्यादातर लोग सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। जिससे की सेहत पर गहरा असर पड़ सकता है।खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से  दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। एक रिसर्च के अनुसार सुबह का खाना छोड़ने से भूलने की बीमारी हो सकती है।तो चलिए  बताते हैं आपको नाश्ता न करने के कारण कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरुरी

सुबह का नाश्ता जरुर करना चाहिए। इससे आप  सारा दिन एर्नेजेटिक महसूस करेंगे।दिनभर काम करने की क्षमता बढ़ेगी। इसलिए सुबह का खाना जरुर खाएं। सुबह का नाश्ता सेहत को ठीक रखने में मदद करता है। अमेरिका में हुए अध्यन के अनुसार, अगर आप  सुबह का खाना छोड़ते हैं तो आपको डिर्मोशिया  की बीमारी हो सकती है।

रिसर्च के अनुसार

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 6 साल की रिसर्च के बाद ये साबित हुआ कि सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी हो सकता है। इसका सेवन करने से  बहुत से रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

सुबह का नाश्ता न करने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं

ब्लड शुगर का खतरा

खाली पेट रहने से आपके शरीर में शुगर लेवल कम हो सकता है। भूख लगने से आपको गुस्सा ज्यादा आ सकता है। काम करने की एनर्जी भी कम हो जाती है।

डायबिटिज की परेशानी  

शरीर में इंसुलिन और हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। जिस  वजह से शरीर में मोटापा बढ़ जाता है।

इम्यूनिटी की कमी

खाना न खाने से आपके शरीर का इम्यून सिस्टम गड़बड़ा सकता है। रात में 7-8 घंटे तक कुछ न खाने के कारण कोशिकाओं को गहरा नुकसान हो सकता है। इसलिए सुबह का नाश्ता करना जरुरी है।

पोषक तत्वों की कमी

सुबह के नाश्ते में पोषक तत्व कम होने के कारण शरीर का विकास नहीं  हो पाता।नाश्ता करने के  बाद सारा दिन काम करना होता है जिसके लिए एनर्जी की जरुरत होती है। जो नाश्ता करने से मिलती है। सुबह का नाश्ता छोड़ देने से शरीर में जरुरी तत्वों की कमी  हो जाती है।


नोट: सुबह का नाश्ता जरुर करें और अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां और आवश्यक विटामिन्स शामिल करें।

Content Writer

Anjali Rajput