भावनाओं में बहते, लेकिन धोखे से सतर्क इस मूलांक के लोग!

punjabkesari.in Saturday, Jan 17, 2026 - 06:42 PM (IST)

नारी डेस्क : मूलांक 2 के लोग चंद्रमा के प्रभाव में होते हैं। ये भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। अपने विचारों और भावनाओं के प्रति इनकी लगन बहुत गहरी होती है। महात्मा गांधी जैसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व इस अंक से जुड़े हैं।

2 अंक की विशेषताएं

यह अंक भावनाओं और संवेदनाओं का प्रतीक है। ये लोग स्वयं अपने मन के अधीन रहते हैं और अपने विचारों के अनुरूप कार्य करने में ही सफलता प्राप्त करते हैं। कल्पनाशील और कूटनीति में माहिर होने के कारण ये अक्सर उत्कृष्ट प्रबंधक बनते हैं। संख्या 2 वाले व्यक्ति सभ्य, कलात्मक, समझदार और दूसरों पर निर्भर होते हैं। अधिकतर चुप रहना पसंद करते हैं, लेकिन हमेशा जानते हैं कि उनके चारों तरफ क्या हो रहा है।

PunjabKesari

जीवन और कार्य में चुनौतियां

भावनात्मक दृष्टिकोण के कारण व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में धोखा या नुकसान झेल सकते हैं। दूसरों के प्रभाव में जल्दी आ जाते हैं। एक से अधिक लोगों की तरफ आकर्षित होने के कारण वैवाहिक जीवन में समस्याएँ भी हो सकती हैं। मानसिक अस्थिरता के कारण अपने विचारों का सटीक क्रियान्वयन नहीं कर पाते।

यें भी पढ़ें : सिर्फ टिकट काफी नहीं! भारत की 5 खूबसूरत जगहें जहां बिना स्पेशल परमिट ट्रिप बनाना मुश्किल

जन्म तिथि के अनुसार विशेष प्रभाव

20 तारीख : 20 तारीख को जन्मे लोग विचारशील और संवेदनशील होते हैं। उन्हें जीवन में दूसरों की तुलना में अधिक संघर्ष करना पड़ता है और कभी-कभी मानसिक अस्थिरता का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, अगर जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो, तो ये लोग अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

PunjabKesari
11 तारीख: 11 तारीख को जन्मे लोग सूर्य के सहयोग से प्रेरित होते हैं। वे मानसिक अस्थिरता पर विजय प्राप्त कर सकते हैं और अपनी कला, विचार और वाक-कला के दम पर जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
29 तारीख: 29 तारीख को जन्मे लोग मंगल के प्रभाव के कारण बदनामी और कानूनी परेशानियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रखते हैं। उन्हें अपनी छवि और नाम को किसी भी नुकसान से बचाना बेहद जरूरी होता है।

PunjabKesari

मूलांक 2 वाले लोग भावनाओं में बहते हुए, अपनी संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन उन्हें व्यावहारिक सोच और सतर्कता की भी आवश्यकता होती है, ताकि अपनों या अन्य लोगों से धोखा न खाएं और जीवन में संतुलन बनाए रखें।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में सूख गया है तुलसी का पौधा तो हरा-भरा करने के लिए अपनाएं ये तरीके


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static