मानसून में इन 6 जगहों पर लें घूमने का मजा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 01:13 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग)- बरसात को मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय तपती धूप की भी चिंता नहीं होती और बच्चों भी ज्यादा एंज्वाय करते हैं लेकिन जब घूमने की बात होती है तो हमेशा इस बात की अलझन रहती है कि आखिर कहां पर अपनी छुट्टियां बिताई जाएं। हम आपको इसको खास मानसून के मौसम में घूमने के लिए खास जगह बता रहे हैं। 
 

1. कोडैकनाल


मानसून में घूमने के लिए तामिलनाडू का कोडैकनाल बहुत अच्छी जगह है। यहां पर इस मौसम में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रहती है। यहां पर हरा भरा जंगल और वॉटरफॉल्स बहुत खूबसूरत लगते हैं। 


2. Athirapally,केरल


केरल कुदरती नजारों से भरपूर बहुत खूबसूरत जगह है। यहां पर इस मौसम में झरनों का आवाज और चिड़ियों का चहचाहट देख कर हर कोई खुद को प्राकृति के करीब समझता है। 

3. गोआ 

वैसे तो हर मौसम में यहां पर्यटकों की भीड लगी रहती है लेकिन मानसून में इस जगह की खूबसूरती बढ़ जाती है। यहां पर मानसून में कार्निवॉल का आयोजन भी किया जाता है। 


4. मसूरी

उत्तराखंड का मसूरी मानसून टूर के लिए बैस्ट है। इसके हर तरफ हरियाली देखने में बहुत अच्छी लगती है। इसकी खूबसूरती के कारण यहां पर हजारों का संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं। 

5. जयपुुर


पिंक सिटी यानि जयपुर घूमने का मन है तो इस मानसून यहां जाने की तैयारी कर लें। यहां का मौसम जून-जुलाई में बहुत अच्छो हो जाता है। 


6. लोनावाला

लोनावाला पुणे का सबसे बेहतरीन टूरिस्ट डैस्टिनेशन है। यहां पर जून से लेकर सितंबर तक का मौसम बहुत अच्छा होता है। लोग यहां पर आने के लिए इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

Punjab Kesari