मनी प्लांट से जुड़े ये Vastu Tips बदल देंगे किस्मत, घर में नहीं रहेगी पैसे की कमी

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 02:06 PM (IST)

मनी प्लांट का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। बहुत से लोगों ने इसे अपने घर में भी लगाया होता है। इसे धन का पौधा भी कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में लगाने से कभी भी पैसे की कमी नहीं रहती इसके अलावा आपको कभी भी आर्थिक संकटों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को एक सही दिशा में लगाना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं मनी प्लांट से जुड़े वास्तु टिप्स...

न हो नीचे की ओर 

मनी प्लांट को लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि यह नीचे की ओर न छू पाए। इसके अलावा मनी प्लांट की बेल को किसी धागे या छड़ी की मदद से ऊपर की ओर लटका दें। क्योंकि यदि मनी प्लांट की पत्तियां जमीन को छुएंगी तो इससे आपके घर में पैसे की कमी हो सकती है।  

बाहरी व्यक्ति को न दें मनी प्लांट 

मनी प्लांट कभी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपके घर की बरकत जा सकती है और आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।    

पूर्व दिशा में लगाएं

मनी प्लांट लगाते समय दिशा का भी खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट कभी भी पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। आप पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगा सकते हैं। 

न हो सूखा 

मनी प्लांट सूखा हुआ भी घर में लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे आपके घर में पैसे की कमी हो सकती है। इसलिए यदि मनी प्लांट सूख गया है तो उसे अपने घर से निकाल दें। इससे आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिन लगाएं

मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए आप मनी प्लांट को शुक्रवार को लगा सकते हैं। इस दिन मनी प्लांट लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है कि इसके अलावा कभी भी मनी प्लांट को तोड़े या फिर काटें नहीं। 

Content Writer

palak