मोनालिसा-शालीन के Dance से इंप्रेस हुए फैंस, तारीफ करते बोले - ' तुम दोनों ने आग लगा दी...'

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 04:57 PM (IST)

बिग-बॉस 16 से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले शालीन भनोट को कौन नहीं जानता। अपनी फेक एक्टिंग के जरिए उन्होंने पूरे बिग-बॉस में काफी सुर्खियां बटोरी थी। इन दिनों एक्टर कलर्स टीवी के शो 'बेकाबू' में नजर आ रहे हैं। वहीं इस सीरियल में उनके साथ भोजपूरी एक्ट्रेस मोनालिसा और ईशा सिंह भी नजर आ रही हैं। शालीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं वह फैंस के साथ अपने सीरियल से जुड़ी अपडेट शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में भोजपूरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शालीन भनोट के साथ फुल एनर्जी में डांस करती नजर आ रही हैं। 

येलो साड़ी में ढाया मोनालिसा ने कहर 

वहीं इस वीडियो में मोनालिसा ओपन हेयर्स और येलो साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस शालीन भनोट के साथ भोजपूरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर कमर मटकाती नजर आ रही हैं। इस दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

दोनों अपने एनर्जी लेवल और मूव्स के साथ फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं। 

शो के क्रू मेंबर्स ने भी की दोनों की तारीफ 

शालीन और मोनालिसा के डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में भी शो के क्रू मेंबर्स और स्टार्स भी जमकर हूटिंग करते दिख रहे हैं। इसके अलावा शो के डायरेक्टर भी बाद में दोनों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

यूजर्स ने बरसाया प्यार 

वीडियो देखने के सभी फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'एनर्जी लेवल साथ में फाइर वाला इमोजी बनाया है।' 

शो की एक्ट्रेस ईशा सिंह ने लिखा - 'मजा ही आ गया था' । 

अन्य ने लिखा कि - 'मोना और शालीन तुम दोनों एकदम ओसम हो'।

एक ने लिखा - 'चिक-चिक बुम फाइर' । 


 

Content Writer

palak