अच्छा! तो प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में ये सब सोचने लगती हैं महिलाएं

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 12:01 PM (IST)

गर्भवती होने का अहसास हर महिला के लिए बेहद खास होता है। 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद एक नन्हा सा महमान उनकी गोद में आता है। मगर इन 9 महीनों में महिलाओं को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर अंतिम चरण में। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी खत्म होते-होते उनके मन में कई तरह के ख्याल आते हैं। 


आज हम आपको एेसी ही कुछ बताएंगे जो ज्यादातर महिलाएं गर्भवस्था के आखिरी चरण में सोचने लगती हैं। 

 

1. दर्द होगा
गर्भावस्था के आखिरी दिनों में महिलाओं को ये टैंशन होती है कि प्रसव के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होगी। वह इस बात को सोचकर परेशान होती रहती हैं। मगर अच्छी बात यह है कि महिलाएं इस दर्द को आसानी से सह लेती हैं। 

 

2. बच्चे की सेहत
मां को पूरी प्रेग्नेंसी में यही बात सताती रहती है  कि उसका बच्चा ठीक है कि नहीं। अगर आप भी मां बनने वाली हैं और आप यह चिंता सता रही है कि बच्चा कैसा है तो आप डॉक्टरी चेकअप और अल्ट्रासाउंड करवा सकते हैं। 

 

3. ये पति इतने बेफिक्रे क्यों हैं
जहां महिलाएं बच्चे की सेहत और बाकि चीजों को लेकर चिंता में होती है। वहीं पुरूषों को देखकर लगता है जैसे उन्हें किसी बात की फिक्र नहीं हो रही है। इसके अलावा महिलाएं सोचने लगती हैं काश कि अगर उनके पतियों के बच्चा होता तो कितना अच्छा होता। 

 

4. वजाइना की स्थिति
महिलाओं को अपनी वजाइना की स्थिति की भी टैंशन होने लगती हैं। उनको लगता है कि अगर प्रसव के दौरान यदि वजाइना को कोई नुकसान हुआ तो उनकी मैरिड लाइफ खराब हो जाएगी। 

 

5. मां कहां है? 
डिलीवरी की डेट जब पास आने लगती है तो लड़कियां अपनी मां को ढूंढने लगती है। क्योंकि मां के अलावा उनकी बात को कोई समझ नहीं पाएगा। गर्भवती महिलाओं को लगता है कि इस घडी में मां का साथ होना बहुत जरूरी है।  

 

Content Writer

Nisha thakur