बहुत भाग्यशाली होती हैं वो महिलाएं, जिनके इन 5 अंगों पर होते हैं तिल
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 03:24 PM (IST)
नारी डेस्क : शरीर में तिल होना एक आम बात है। आमतौर पर लोग इसे ब्लड सर्कुलेशन या स्किन से जुड़ा कारण मानते हैं, लेकिन समुद्र शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर पर मौजूद तिल व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और भाग्य के बारे में कई अहम संकेत देते हैं। खासतौर पर महिलाओं के शरीर के कुछ खास अंगों पर मौजूद तिल बेहद शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि जिन महिलाओं के शरीर पर ये शुभ तिल होते हैं, वे अपने साथ सौभाग्य, सुख-शांति और समृद्धि लेकर आती हैं। ऐसी महिलाएं न सिर्फ अपने मायके बल्कि ससुराल के लिए भी लकी मानी जाती हैं। आज हम आपको समुद्र शास्त्र के अनुसार महिलाओं के शरीर पर मौजूद 5 सबसे शुभ तिलों के बारे में बता रहे हैं।
माथे पर तिल सौभाग्य और उन्नति का संकेत
अगर किसी महिला के माथे पर तिल होता है, तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाएं जहां भी जाती हैं, वहां तरक्की और खुशहाली लेकर आती हैं। मान्यता है कि इनके कदम पड़ते ही घर में उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं और परिवार को मान-सम्मान प्राप्त होता है।

गले पर तिल धन और वैभव की निशानी
जिन महिलाओं के गले पर तिल होता है, वे ऐश्वर्य और वैभव से भरपूर जीवन जीती हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाओं को जीवन में पैसों की कमी नहीं होती। ये अपने जीवनसाथी के लिए भी तरक्की और आर्थिक स्थिरता लेकर आती हैं, जिससे घर में आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं।
यें भी पढ़ें : घटेगा खराब Cholesterol कम होगा हार्ट अटैक का खतरा, सिर्फ 2 दिन खाएं ये एक ब्रेकफास्ट
छाती पर तिल ममता और मजबूत इच्छाशक्ति
महिलाओं की छाती पर तिल होना ममता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। ऐसी महिलाएं परिवार के प्रति बेहद समर्पित होती हैं और एक मां के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाती हैं। ये भावनात्मक रूप से मजबूत होती हैं और घर को जोड़कर रखने की क्षमता रखती हैं।

पैरों पर तिल भाग्य और यात्राओं का योग
जिन महिलाओं के पैरों पर तिल होता है, उन्हें घूमना-फिरना और नई जगहों की यात्रा करना पसंद होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार पैरों पर तिल होना सौभाग्य की निशानी है। ऐसी महिलाएं बेहद भाग्यशाली होती हैं और जीवन में उन्हें अच्छे अवसर आसानी से मिल जाते हैं।
यें भी पढ़ें : सर्दियों में सूख गया है तुलसी का पौधा तो हरा-भरा करने के लिए अपनाएं ये तरीके
होठों पर तिल सुंदरता और प्रेम का प्रतीक
महिलाओं के होठों पर या होठों के ऊपर तिल सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। ऐसी महिलाएं देखने में बेहद आकर्षक होती हैं और उन्हें अपने पार्टनर से भरपूर प्यार और सम्मान मिलता है। साथ ही, इनकी वाणी में भी आकर्षण होता है, जिससे लोग इनकी ओर जल्दी खिंचे चले आते हैं।

समुद्र शास्त्र के अनुसार महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिल केवल सौंदर्य का हिस्सा नहीं होते, बल्कि ये उनके भाग्य, स्वभाव और जीवन के सुख-दुख का भी संकेत देते हैं। अगर किसी महिला के शरीर पर ये शुभ तिल मौजूद हों, तो उन्हें सचमुच बेहद भाग्यशाली माना जाता है।

