गुड़ पापड़ी

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2017 - 10:49 AM (IST)

ज़ायका: सर्दियों के मौसम में खासतौर पर गुड़ के कई सारे पकवान बनाएं जाते है। क्योंकि गुड़ सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। तो क्यो न आज गुड़ पापड़ी बनाई जाए। जानिए रैसिपी

 

साम्रगी

1. 1 कप गेहू का आटा
2. 1 चम्मच खसखस
3. 5 चम्मच घी
4. 3/4 चम्मच गुड़ (घिसा हुआ)
5. 1/4 चम्मच इलायची पाऊडर
6. 1 चम्मच नारियल बुरादा
7. 2 चम्मच बादाम पिस्ता (बारीक़ कटा हुआ)

विधि

1. सबसे पहले एक प्लेट में चारो और घी लगा कर उसमे खसखस के दाने फैला दें।
2. फिर एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा घी डालें और उसे गरम करें। अब उसमे गेंहू का आटा डालकर उसे भूरा होने तक धीमे आंच पर पकाएं।
3. जब गेहू का आटा अछे से पक जाए तो उसमे गुड़ , इलायची पाऊडर, नारियल डाल कर अच्छे से मिक्स करके पकाएं।
4. इसके बाद जब गुड़ गलने लगे तू गैस बांध कर लें और मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
5. अब इस मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डाल कर अच्छे से फैला दें फिर उसमे ऊपर से बारीक़ कटा हुआ बादाम और पिस्ता दाल कर सजाए।
6. ठंडा होने तक इंतजार करें। फिर अपनी मनपंसद आकार में काट लें।
7. आपकी गुड़ पापड़ी तैयार है।
 

Content Writer

Vandana