Mohini Ekadashi पर पानी है विष्णु भगवान की कृपा तो जरुर करें ये काम, प्रसन्न होंगे श्री हरि

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 06:17 PM (IST)

साल में कुल 24 एकादशियां आती हैं जिनमें से मोहिनी एकादशी को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान के साथ इस व्रत को रखने से व्यक्ति की सब मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वह हर तरह के पाप से मुक्त हो जाते हैं। मोहिनी एकादशी पर भगवान श्री हरि की पूजा की जाती है। जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा भाव के साथ भगवान विष्णु का व्रत करता है उसके जन्मों-जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ काम करने बहुत ही शुभ माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

जरुरतमंद लोगों को दे पीली चीजें

मोहिनी एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पा सकते हैं। यदि आप किसी भी तरह की आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इस दिन गरीबों और जरुरतमंद व्यक्तियों को पीली चीजें जैसे कपड़े, खाने की चीजों का दान करें। इससे श्री हरि की कृपा आप पर बनेगी। 

इस दिन जरुर करें दान

मोहिनी एकादशी के दिन दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

घर की छत पर लगाएं पीला झंडा 

इस दिन अपने घर की छत पर पीला झंडा लगाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसके अलावा इस दिन तुलसी दल युक्त खीर बनाकर भगवान विष्णु को चढ़ाएं। इससे भगवान विष्णु की आपके जीवन पर कृपा बनेगी। 

घर में लगाएं गेंदे के फूल 

मोहिनी एकादशी के दिन गेंदे के फूल लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गेंदे के फूल लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है। आप इसे घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। 

तुलसी का पौधा 

भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा बहुत ही प्रिय है ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि एकादशी पर आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आे तो एकादशी वाले दिन घर में तुलसी का पौधा जरुर लगाएं। इस पौधे को हमेशा घर की पूर्व दिशा में ही लगाएं। 


 

Content Writer

palak