''ये रिश्ता कहलाता है'' की कीर्ति दूसरी बार बनी मां, नन्हे मेहमान का परिवार ने किया जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 06:44 PM (IST)

ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के घर एक बार फिर खुशियां आ गई है। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है, दो साल पहले वह बेटे की मां बनी थी। इस बार नन्ही परी के आने से उनके घर में खुशी का माहौल है, पूरे परिवार ने बेहद धूमधाम से बच्ची का स्वागत किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by princess of reva (@mohena.ksingh)


 मोहिना मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। साल 2019 में उनकी शादी हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत से हुई थी। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे हैं। शादी के तीन साल बाद दोनों पहली बार माता- पिता बने थे, अब उन्होंने अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by princess of reva (@mohena.ksingh)


Mohena Kumari Singh के फैन पेज से मिली जानकारी के अनुसार  मां और बेटी दोनों ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और घर पर परिवार में उनका जोरदार स्वागत भी हुआ। वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने पति और बेटे के साथ केक काट रही हैं। उन्होंने अपने  इंस्टा स्टोरी पर भी बधाई की एक तस्वीर शेयर की है।


 शादी के बाद मोहिना ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए वह लोगों के साथ वह फैंस के साथ  जुड़ी रहती है।  हाल में ही उन्होंने अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें भी शेयर की थी।  वह अक्सर अपनी राजसी ज़िंदगी के झलक फैंस को दिखाती रहती हैं, जिसे बेहद पसंद भी किया जाता है। 

Content Writer

vasudha