मां बनी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी सिंह, 120 साल बाद घर में आया राजकुमार

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 04:41 PM (IST)

इंडस्ट्री में इन दिनों काफी गुड न्यूज सुनने को मिल रही है। अब टीवी की एक और एक्ट्रेस के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। मोहिना और उनके पति सुयश एक बेटे के पेरेंट्स बने है हालांकि यह खबर कपल ने खुद शेयर नहीं की लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 15 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में मोहिना ने बेटे को जन्म दिया। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर सतपाल महाराज के घर में खुशी का माहौल है।

120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने बेटे को दिया जन्म

रिपोर्ट्स की माने तो  मोहिना सिंह के मां बनने पर लगभग 120 साल के बाद ऐसा अवसर आया है कि जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान के रूप में पुत्र की प्राप्ति हुई है। बता दें कि मोहिना मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। साल 2019 में उनकी शादी हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत से हुई थी। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

परिवार में खुशी का माहौल

मोहिना से पहले पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई थी, जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थीं. उन्होंने दो बेटों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस मोहिना के पिता महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव ने कहा,’ यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि करीब 120 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रीवा रियासत के इतिहास में पहले मोहिना सिंह की 2019 में विदाई हुई थी और अब संतान प्राप्ति हुई है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

बता दें कि मोहिना अपने प्रेगनेंसी पीरियड में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही है। हाल में ही उन्होंने अपने बेबी शॉवर की एक झलक फैंस को दिखाई थी। वही शादी के बाद मोहिना ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। खैर, अब तो फैंस यही चाहते है कि मोहिना खुद यह गुड़ न्यूज शेयर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static