शादी के बंधन में बंधी MMA Fighter रितु फोगाट, 7 की जगह लिए 8 फेरे

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 06:10 PM (IST)

मशहूर पहलवान गीता और बबीता फोगाट की छोटी बहन रितु फोगाट ने शादी कर ली है। रितु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर यह तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने सोनीपत में रहने वाली सचिन छिकारा के साथ शादी की है। लेकिन रितु ने सात की जगह आठ फेरे लिए हैं। रितु को इंडियन टाइग्रेस के नाम से भी पूरे भारत में जाना जाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Indian Tigress 🦁 (@rituphogat48)

सात की जगह लिए आठ फेरे 

एमएमऐ फाइटर ने सात की जगह आठ फेरे लिए हैं। आपको बता दें कि आठंवा फेरा उन्होंने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को ध्यान में रखते हुए लिया है। अपनी दोनों बहनों के जैसे ही रितु कुश्ती में नाम ऊंचा करवाने के बाद तीन साल पहले ही एमएमऐ फाइटर का हिस्सा बनी थी। उन्होंने बलाली में स्थित अपने घर में शादी की सारी रस्में पूरी की।

नहीं लिया कोई दहेज 

गौरतलब है कि रितु की शादी के गवाह कई सारे पहलवान थे। उनके पिता महावीर ने अपनी बेटी को बिना दहेज की ही विदा किया है। इसके अलावा शादी में आए हुए सभी पहलवानों को देसी पहलवानी खुराक के व्यंजन ही दिए गए। शादी की तस्वीरों को देख कई सारे लोगों ने रितु को बधाई भी दी है। 

लाल रंग के लहंगे में आई नजर 

आपको बता दें शादी में रितु ने लाल रंग का लंहगा और माथे पर मांग टीका लगा अपना लुक कंप्लीट किया । वहीं उनकी पति सचिन शिकारा ने शेरवानी पहनी थी। रितु एमएमए में भारत की बहुत ही बड़ी स्टार हैं। उन्होंने भारत को इसी खेल के साथ एक नई पहचान दिलवाई है। शुरुआत में रितु सने पहलवानी की थी। परंतु बाद में वह एमएमए फाइटर बन गई। 


 

Content Writer

palak