मिनटों में बनाएं टेस्‍टी मिक्स्ड ऑमलेट

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 11:06 AM (IST)

अगर ब्रेकफास्ट में कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो अंडे का मिक्स्ड ऑमलेट ट्राई करें। इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकती है। साथ ही घर पर आए मेहमानों को भी नाश्ते में इसे बना कर सर्व कर सकती है। चलिए जानते हैं मिक्स्ड ऑमलेट की रेसिपी...

सामग्री:

- 4 अंडे

- 1/2 कप तेल 

- 1/3 चम्मच काली मिर्च पाउडर

- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ

- 2 प्याज बारीक कटा हुआ

- 1 गाजर बारीक कटा हुआ

- 3 हरी मिर्च

- धनिया 

- नमक स्वादानुसार

- 1 चम्मच चाट मसाला

विधि:

- सबसे पहले एक बर्तन में अंडे को फेंट लें।

- अब इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स्ड करें।

- इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर, गाजर और हरी मिर्च डालें।

- इसे अच्छे से मिक्स कर लें और 2 मिनट के लिए अलग रख दें।

- अब एक पैन में तेल गरम करें। 

- तेल गरम होने पर मिक्स किए हुए अंडे के घोल को डालें।

- ऊपर से धनिया के पत्ते भी डाल दें।

- इसे लगभग 4 से 5 मिनट तक दोनों साइड अच्छे से पकाएं।

- इसके बाद इसे प्लेट में निकाल कर ऊपर से चाट मसाला डालकर सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput