पैरेंट्स की ये गलतियां बच्चों पर डाल सकती हैं बुरा असर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 05:44 PM (IST)

बच्चे अकसर अपने माता-पिता को देखकर ही चीजें सीखते हैं। माता-पिता की एक भी गलती का असर ब च्चों पर सीधा पड़ता है। कई बार पैरेंट्स की कही गई बातें बच्चों के मन पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालती हैं। बच्चों को वह बातें जिंदगी भर याद रहती है। इन आदतों का प्रभाव भविष्य में उन पर पढ़ सकता है। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिन्हें आपको बच्चों के सामने बोलने से पहले ध्यान में रखना चाहिए...

बच्चों को बुरा भला कहना 

अगर पैरेंट्स बच्चों को दूसरों के सामने भला बुरा कहते हैं तो इससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। इससे बच्चे जिद्दी और बिगड़ैल बन सकते हैं। खासकर जब पैरेंट्स बच्चों को उनके सामने कुछ कहते हैं तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। जिससे वह जिद्दी और बिगड़ैल बन सकता है। इन सब चीजों के कारण बच्चा दबी हुई पर्सेनेलिटी वाला बन सकता है। 

किसी के साथ कम्पेयर करना 

अगर आप बच्चों को लगातार किसी के साथ कम्पेयर करते रहेंगे तो वह जिद्दी स्वभाव का हो जाएगा। इससे वह बिगड़ैल और लड़ाकु स्वभाव का हो जाएगा। इसके कारण बच्चा दूसरे बच्चों से जलन भी कर सकता है। आपको इस बात को समझना होगा कि हर बच्चा एक दूसरे से अलग होता है। ऐसे में उसे किसी के साथ कम्पेयर करने से उसकी आदतें खराब हो सकती हैं। 

 हाथ उठाना 

कई पैरेंट्स बच्चों पर बहुत ही जल्दी हाथ उठा लेते हैं इन सब बातों का  भी बच्चों पर बुरा असर हो सकता है। इससे बच्चा गलत स्वभाव का बन सकता है। इससे उन्हें भविष्य में भी कई तरह की समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं। 

ओवर प्रोटेकशन करना 

माता-पिता बच्चों पर कई बार बहुत ज्यादा दबाव डालते हैं जिसके कारण बच्चे का स्वभाव ओवर प्रोटेक्शन जैसा हो जाता है। इससे बच्चे डरपोक नेचर के भी हो जाता है। कई बार माता-पिता बच्चे की मुसीबतों का हल भी खुद निकाल लेते हैं जिससे उनका स्वभाव थोड़ा गुस्सैल हो सकता है। 

अच्छी परवरिश का एहसान

यदि आप बच्चों पर हर समय अच्छी परवरिश का एहसान जताते रहेंगे तो इससे भी उनका स्वभाव गुस्सैल हो जाएगा। बच्चे किसी की भी बात नहीं सुनेंगे। दूसरों के साथ उनका व्यवहार रुखा हो सकता है।

ज्यादा पैसे खर्च करना  

अगर आप बच्चों के सामने ज्यादा पैसे खर्च करेंगे तो इससे उन्हें भी यही आदत हो सकती है। आप बच्चों को जिद्द अगर पूरी करते हैं तो वह भविष्य में चलकर आपसे हर चीज मांगने की जिद्द कर सकते हैं। पैसे की अहमियत आप बच्चों को जरुर बताएं। 

बच्चों के सामने लड़ना 

पैरेंट्स यदि बच्चों के सामने लड़ते हैं तो इससे भी बच्चे का स्वभाव गुस्सैल हो सकता है। वह दूसरों के साथ रुखा बर्ताव कर सकते हैं, क्योंकि वह अक्सर अपने आस-पास के लोगों से ही सारी चीजें सिखते हैं। साथ ही  ऐसी चीजों से बच्चे हमेशा अपने आप को ही सही मानते हैं और दूसरों की गलत। 



 

Content Writer

palak